9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में पहनें कम्फर्टेबल ड्रेस, अपनी वार्डरोब में जरूर रखें ये ड्रेसेज

ऐसे कम्फर्टेबल बनाएं अपनी वार्डरोबः इस सीजन में आप मैक्सी या मिनी ड्रेस पहन सकती हैं और साथ ही ईवनिंग गाउन को भी आजमाने का यह सबसे अच्छा समय है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 18, 2018

latest trends in girls dress in summer

latest trends in girls dress in summer

यह मौसम आपकी वार्डरोब को थोड़ा बदलने का है। इस सीजन में आप मैक्सी या मिनी ड्रेस पहन सकती हैं और साथ ही ईवनिंग गाउन को भी आजमाने का यह सबसे अच्छा समय है। लाइट कलर के साथ फ्लोरल प्रिंट्स इस सीजन में सबसे ज्यादा सुकून देते हैं।

हाल्टर ड्रेस
यह स्ट्रेपी ड्रेस आपका समर लुक बेहतर तरीके से दिखाएगी। इसे आप मैक्सिकानो ड्रेस के रूप में चुनिए। यह फ्लोर लैंथ है और नेक पर इसकी स्ट्रेप्स को आप आसानी से एडजस्ट कर सकती हैं। इस पर आप एथनिक या बोहो प्रिंट भी चुन सकती हैं। पीछे की ओर से इसका कट डीप रखा जा सकता है। इसके साथ एथनिक ज्वैलरी को मैच किया जा सकता है। इयररिंग में बड़े आकार का चमकीला स्टोन पहना जा सकता है।

साइट स्लिट्स
इस सीजन में मिरांडा मैक्सी को चुना जा सकता है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट हो। साइड सीम स्लिट इसे अलग ही लुक देगा। इसकी खासियत यह है कि इसमें नेकलाइन और वेस्टलाइन पर इलास्टिक होता है, जो इसे पहनने में पूरी तरह से कम्फर्टेबल बनाता है।

आप लेस ड्रेस को भी आजमा सकती हैं। बेल स्लीव्ज और हाई नेक वाला यह ड्रेस इस मौसम में काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ आप स्ट्रिंग लैदर बैग को मैच करें और साथ में सनग्लासेस पहनें।

यदि आप समर्स में कुर्ती आजमा रही हैं तो इसे शॉर्ट लेंथ यानी घुटनों से ऊपर रखें। इसके साथ ब्राइट लैगिंग्स पहनी जा सकती हैं। बालों को अपनी इच्छानुसार स्टाइल दें और मैचिंग ज्वैलरी चुनिए।

प्लेन हों किड्स के सूट
किड्स के परिधानों के मामले में यह मौसम प्लेन और सॉबर फेब्रिक की डिमांड करता है। इससे वे कम्फर्टेबल रहेंगे और स्टाइल में भी दिखेंगे।

शॉर्ट फ्रॉक और प्लाजो
यदि गल्र्स को इस सीजन में कम्फर्टेबल परिधान पहनाना चाहती हैं तो शॉर्ट फ्रॉक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप उन्हें हल्का-फुल्का प्लाजो भी पहना सकती हैं। फ्रॉक प्लेन हो तो प्लाजो प्रिंटेड हो सकता है। यह हल्का होने के साथ अच्छा दिखता है।

एथनिक लुक के लिए कुर्ती
एथनिक लुक के लिए आप किड्स के लिए कुर्ती भी चुन सकती हैं। यदि यह प्रिंट के बिना है तो आप इसकी हेमलाइन पर एम्ब्राइडरी को चुनें और इस पर बटन्स लगवाएं। साथ ही ट्राउजर को प्रिंटेड रखें। स्लीव्ज का पैटर्न थ्री-फोर्थ होगा तो लुक ज्यादा अच्छा लगेगा।

बड़ी खबरें

View All

फैशन

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य