9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मियों में ऑफिस में ऐसे दिखें कूल और स्टाइलिश

समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्या पहनें, जो ऑफिस में कूल दिखे भी और जिसमें आप कूल रहें भी।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Mar 16, 2018

Fashion trends

आप भी इन दिनों ऑफिस में अपने पहनावे को लेकर चिंतित रहती होंगी। हों भी क्यों न, चिलचिलाती गर्मी में ऑफिस के लिए तैयार होना वाकई काफी मुश्किल होता है। समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्या पहनें, जो ऑफिस में कूल दिखे भी और जिसमें आप कूल रहें भी। अगर आप ऐसा कुछ पहनना चाहती हैं जिससे आप स्टाइलिश भी लगें और जो आरामदायक भी हो तो आप ऑफिस के लिए कुछ इस तरह तैयार हो सकती हैं... कंपनी का ड्रेस कोड जानें अगर आपकी कंपनी का कोई खास ड्रेस कोड है तो उसे जरूर फॉलो करें। हालांकि, अगर ऐसा नहीं है, तब भी आप जो पिकनिक या बाहर पहनती हैं, वह ऑफिस में न पहनें। ऑफिस कल्चर का ध्यान रखें, वरना आप हंसी का पात्र बन जाएंगी।

Fashion trends

अपनाएं ब्राइट कलर्स गर्मियों में चमकीले रंग जैसे पीला, नारंगी आदि आपके स्टाइल को और बढ़ा देते हैं। फिर देर किस बात की है, ऑफिस में इन रंगों की ड्रेसेज पहनकर जाएं और सबकी नजरों में छा जाएं। ज्यादा कैजुअल भी न दिखें अपने ऑफिस में हो सकता है कि आप फैशन स्टेटमेंट के लिए मशहूर हों, लेकिन यहां बहुत ज्यादा कैजुअल ड्रेसेज पहनने से भी बचें। ड्रेस ऐसी चुनें, जो ऑफिस के हिसाब से सही लगे।

Fashion trends

हल्के कपड़ों को तरजीह दें आप ऑफिस में कोई ऐसी ड्रेस पहनकर जा सकती हैं जिसका कपड़ा हल्का हो। ऐसे कपड़े में आपको गर्मी भी नहीं लगेगी और यह दिखने में अच्छा भी लगेगा। इसके साथ ही यह आरामदायक भी रहेगा। शरीर को ढककर रखें ऑफिस में ऐसे कपड़े न पहनें, जिनमें बहुत ज्यादा शरीर दिखे। आप शॉर्ट स्लीव टॉप या कैपरीज पहन सकती हैं लेकिन ट्यूब टॉप्स या मिनी स्कट्र्स को ऑफिस के पहनावे से दूर ही रखें।

Fashion trends

ज्यादा पतले कपड़े न पहनें भले ही गर्मियों में पतले कपड़े की ड्रेसेज काफी पसंद की जाती हैं लेकिन अगर उनका कपड़ा बहुत ज्यादा पतला है तो उन्हें ऑफिस में न पहनें। पारदर्शी कपड़े वाले टॉप्स या ड्रेसेज को भी ऑफिस के लिए न कहें। फुटवियर भी हो खास ओपन-टोड जूते, वेज सैंडल्स और सैंडल्स विद स्ट्रेप्स, आपके ऑफिस ड्रेसअप में चार चांद लगा सकते हैं। आपकी स्टाइलिश ड्रेस के साथ आपके खास फुटवियर्स आपको और फैशनेबल बना देंगे।