1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कामयाब मार्केटिंग स्ट्रेटिजी से मिलेगी सफलता

आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी का विफल होना उतना गलत नहीं है, जितना यह कि आप अपनी इस विफल स्ट्रेटिजी की अनदेखी कर इसमें सुधार न करें

4 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Sep 20, 2017

marketing strategy

marketing strategy

आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी का विफल होना उतना गलत नहीं है, जितना यह कि आप अपनी इस विफल स्ट्रेटिजी की अनदेखी कर इसमें सुधार न करें।
कोई भी स्टार्टअप बिना एक अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के सफल नहीं हो सकता। इसके साथ ही यह भी सच है कि आपका पहला मार्केटिंग कैंपेन सफल हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अधिकतर एंटरप्रेन्योर्स का पहला मार्केटिंग कैंपेन परफेक्ट नहीं होता। हालांकि, इसमें चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि आप अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में सुधार कर सकते हैं। चिंता की बात तब होती है, जब आप अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में सुधार की गुंजाइश को अनदेखा कर देते हैं और मान लेते हैं कि आपकी स्ट्रेटिजी परफेक्ट है। आप यह देखते हुए भी कि आपकी स्ट्रेटिजी विफल हो रही है, उसे बेहतर बनाने की कोशिश नहीं करते और एक बार बनाई गई स्ट्रेटिजी के अनुसार ही बिजनेस करते रहते हैं। इस वजह से आप कभी सफल नहीं हो पाते। इसके इतर जब आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलते और आप अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में सुधार करते हैं तो आप सफल जरूर होते हैं। जानिए आप अपनी विफल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी को कैसे बेहतर बना सकते हैं -

ज्यादा समय दें

अगर आप अपने ब्रांड की इमेज में इन्वेस्ट कर रहे हैं या ज्यादा कस्टमर्स लाने के लिए किसी विशेष चैनल पर फोकस कर रहे हैं तो महज कुछ ही दिनों में परिणाम नहीं मिलने पर निराश होना सही नहीं है। अगर आप अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी से मन-मुताबिक परिणाम नहीं मिलने के कारण जल्दी ही हार मान लेते हैं तो आप गलत करते हैं। आपको अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी को सफल होने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए और साथ ही धैर्य भी रखना चाहिए।

दूसरों से अलग करें

बिजनेस को सफल बनाने के लिए आपको ऐसी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी बनानी चाहिए जो दूसरों से अलग हो। अगर आपकी पहली स्ट्रेटिजी विफल रहती है तो आपको टारगेट ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए कुछ ऐसा करना चाहिए जो दूसरे ब्रांड्स से अलग हो और अनोखा भी हो। आपको अपने प्रोडक्ट की विशेषताएं, अपने कस्टमर्स के सामने रखनी चाहिए। तभी आप अपने ब्रांड को अलग बना सकेंगे। आपको यह सब अपनी स्ट्रेटिजी में शामिल करना चाहिए।

अच्छा ऑफर दें

हर मार्केटिंग स्ट्रेटिजी का कोई न कोई लक्ष्य जरूर होता है। भले ही वह ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट बेचना हो या ज्यादा से ज्यादा लोगों को वेबसाइट पर लाना हो। ऐसे में आपके कस्टमर्स को भी बदले में कुछ अच्छा चाहिए होता है। कभी-कभी वह एक अच्छा और पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट हो सकता है या फिर कोई अच्छा सा गिफ्ट जैसे एक मुफ्त डाउनलोड हो सकने वाली ईबुक। अगर आपको अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी से मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको अपने कस्टमर्स को बेहतर ऑफर्स देने होंगे जैसे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट, ज्यादा गिफ्ट्स आदि।

रीटारगेट करें

वैसे तो हर एंटरप्रेन्योर यही कोशिश करता है कि वह अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के जरिए अपने टारगेट ऑडियंस को प्रभावित कर सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित कर सके। हालांकि, अगर आपका मेसेज आपके ऑडियंस तक नहीं पहुंच रहा है तो आपको एक कदम पीछे जाने और अपने टारगेट ऑडियंस को लेकर फिर से कुछ नई रिसर्च करने की जरूर होती है। इस रिसर्च के आधार पर आप अपने ऑडियंस को रीटारगेट कर सकते हैं।

नई स्ट्रेटिजी बनाएं

अ गर तमाम तरीके इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी मौजूदा मार्केङ्क्षटग स्ट्रेटिजी काम नहीं करती तो आपको जरूरत होती है नई स्ट्रेटिजी बनाने की। इस चीज के लिए हमेशा तैयार रहें और पहली स्ट्रेटिजी के विफल होने से निराश होकर न बैठें। अपनी विफल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी की स्टडी करें और पता करें कि उसमें क्या कमियां थीं। इन कमियों को दूर करते हुए एक नई मार्केटिंग स्ट्रेटिजी तैयार करें और नए सिरे से ऑडियंस के बीच जाएं।

अपनी विफल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में सुधार करने के लिए और उसे बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ अहम कदम उठाने होते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते और उसी विफल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के आधार पर ही आगे बढ़ते रहते हैं तो आप असल में बिजनेस में हमेशा पीछे रह जाते हैं। वहीं, मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में सुधार करने के बाद आप अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ा सकते हैं।

स्ट्रेटिजी को हिस्सों में बांटें

किसी भी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी में कई भाग होते हैं। आप स्ट्रेटिजी को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर बेहतर रिजल्ट्स हासिल कर सकते हैं। एक बार स्ट्रेटिजी के विफल होने पर यह तरीका अपनाकर देखें। एक-एक करके सभी हिस्सों पर काम करें, आप देखेंगे कि आपकी स्ट्रेटिजी वाकई काम कर रही है और आपके बिजनेस के लिए ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स आ रहे हैं। इससे आपको फायदा ही होगा। अलग-अलग हिस्सों में काम करने से आपका काम बेहतरीन तरीके से पूरा होगा जिससे आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी भी सफल होगी।

सभी टेक्टिक्स को साथ रखें

बिजनेस को सफल बनाने के लिए जरूरी होता है कि उसके सभी विभाग एकजुट होकर काम करें। ऐसा ही, मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के साथ भी है। जब मार्केटिंग स्ट्रेटिजी का हर कॉम्पोनेंट, एक अलग यूनिट के बजाय एक ओवरऑल मशीन की तरह काम करेगा तो निश्चित रूप से आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी सफल होगी। इस तरह से आप अपनी ब्रांड वॉयस, अपनी दिशा और अवसरों को पाने में हुई गलतियों को आराम से पहचान पाएंगे और सही दिशा में बेहतर ढंग से आगे बढक़र सफल होंगे। इस प्रयास में आपकी स्ट्रेटिजी का हर हिस्सा काम तो अलग रूप से करेगा लेकिन एक-दूसरे से सामंजस्य बनाकर काम करेगा। ऐसे में निश्चित रूप से आपकी स्ट्रेटिजी कामयाब होगी।

सुधार की गुंजाइश रखें

कोई भी बिजनेस तब तक कामयाब नहीं हो सकता, जब तक कि उसमें लगातार सुधार न हो। अगर आप अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटिजी को असरदार और सफल बनाना चाहते हैं तो हमेशा उसमें सुधार की गुंजाइश रखें। यह बिल्कुल न सोचें कि आपकी स्ट्रेटिजी परफेक्ट है और उसमें सुधार की कोई जरूरत नहीं है। जब भी जरूरत पड़े तो स्ट्रेटिजी में सुधार करने से पीछे न हटें। जब तक आप सुधार की गुंजाइश बनाए रखेंगे, तब तक आप विफलता से दूर रहेंगे और बिजनेस को लेकर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।