24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोटिवेशन से आप जीवन में बढ़ते हैं आगे…

बिना मोटिवेशन के आप जीवन में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सकते। मोटिवेशन से इंसान असंभव को संभव बना सकता है। जानते हैं मोटिवेशन के बारे में-

3 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 02, 2017

motivation

motivation

बिना मोटिवेशन के आप जीवन में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सकते। मोटिवेशन से इंसान असंभव को संभव बना सकता है। जानते हैं मोटिवेशन के बारे में-

यह दुनिया प्रोफेशनल्स, कंपनियों, कलाकारों, लेखकों, छात्रों से भरी हुई है और सूची अंतहीन है। उनके मोटिवेशन का स्तर ही ये निर्धारित करता है कि कौन कामयाबी की सीढ़ी के किस पायदान पर आकर ठहरेगा। चाहे आप अपने सुबह खाना बना रहे हों या निवेशकों की बैठक ले रहे हों, यह पूरी तरह से मोटिवेशन ही है जो आपको इस राह पर आगे बढ़ा रहा है। आपको क्या लगता है कि नेल्सन मंडेला को जीवन के 27 साल के लिए जेल में रहना पड़ा, वो उन्होंने कैसे किया? ध्यान चंद जैसे महान खिलाडिय़ों की उत्कृष्टता के पीछे क्या सोचते हैं? महात्मा गांधी ने आराम का जीवन छोड़ स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा कैसे ले लिया? कई प्रश्न हैं, एक ही उत्तर है - मोटिवेशन। अगर आप किसी व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति से प्रेरित होते हैं तो आप अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ते हैं। आपके जीवन में कोई न कोई मोटिवेटर जरूर होना चाहिए।

आलोचक

हालांकि इस श्रेणी में विश्लेषणात्मक कौशल हैं, फिर भी उनका निर्णय लेने का उद्देश्य आमतौर पर किसी वस्तु को दोष देने के लिए होता है। उनकी प्राकृतिक प्रवृत्ति उन चीजों में गलती करना है, जिन पर उनका नियंत्रण नहीं है। सफल लोग तथ्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, न कि गलतियां खोजने में। दोष खोजने वाले कौशल की वजह से पीछे नहीं रहते, बल्कि इच्छाशक्ति के कारण ही पीछे रह जाते हैं। अगर आप गलतियां खोजने में भरोसा रखते हैं तो आप अपने तेज दिमाग से वह हर कोशिश करेंगे, जिससे किसी भी चुनौतीपूर्ण काम में आप गलती निकल सकें और उससे छुटकारा पा सकें। कहीं आप उनमें से एक तो नहीं, अगर यह जानना चाहते हैं तो बस इतना याद कीजिए कि जब पिछली बार आपके सामने जब चुनौती आई थी तो आपने उसका हल निकलने की कोशिश की थी या उससे भागने की।

जब समस्याएं अनियंत्रित मधुमक्खियों के झुंड की तरह आ जाएं, तो क्या एक चीज है जो अवसरों में बाधाओं या बाधाओं के बीच अवसरों को दिखा सकती है? मोटिवेशन ही आगे बढ़ाने में सहायक है। याद कीजिए कि पिछली बार आपने किसी चुनौती का सामना कैसे किया था और कैसा मेहसूस किया था। क्या आपने वह काम अधूरा छोड़ दिया था या मुश्किल का सामना किया था?

आप किस श्रेणी के व्यक्ति हैं!

आपको इन प्रेरणा के स्तरों को मैप करने के लिए गुणों और विशेषताओं की एक सूची मिल जाएगी। इस प्रकार अपनी प्रेरणा वर्गीकरण के साथ अपनी ताकत और कमजोरियों का अन्वेषण करें और पता करें कि क्या आप वास्तव में उतने मजबूत हैं, जितना आपको लगता है? यह तरीका आपके लिए कारगर साबित हो सकता है-

क्विटर

क्विटर परिस्तिथियों के मुताबिक काम करने वाले लोग होते हैं। यह आपके लक्ष्य के लिए प्रेरणा का सबसे निम्न स्तर है। यदि आप एक क्विटर हैं तो आप अपने आप परिस्थितियों का सामना करने की तुलना में बचने की कोशिश करेंगे। जब मुसीबतों का सामना करना पड़ता है तो एक क्विटर नौकरी बदलता है, न कि अपना रवैया! इस श्रेणी के लोग कोशिश करने से पहले ही हार मान लेते हैं और एक कड़ी का सबसे कमजोर लिंक होते हैं। इन लोगों का ध्यान काम से ज्यादा समस्याओं पर केंद्रित होता है।

डैब्लर

लीडर्स के इस वर्ग का सबसे प्रभावशाली विशेषता उच्च उत्साह है। क्या आप अपनी नौकरी के बारे में उत्साहित हैं, लेकिन केवल शुरुआती महीनों में? इस श्रेणी के लिए खुद को परखें। शुरुआत में बड़े पैमाने पर प्रेरित होने के साथ एक बेहद उत्साही कर्मी होता है। समय के साथ जब चुनौतियां बढ़ जाती हैं तो उत्साह भी कम हो जाता है। एक डैब्लर होने के नाते आप आसानी से प्रेरित हो सकते हैं और यहां तक कि आसानी से हतोत्साहित हो जाते हैं! कॉर्पोरेट जगत में इस प्रेरणा के स्तर वाले प्रबंधकों को अपने क्षणिक व्यवहार के लिए ‘शूटिंग स्टार मैनेजर्स’ कहा जाता है। यदि आप इस श्रेणी में हैं, तो पिछले दो श्रेणियों की तुलना में आपके लिए सुधार करना आसान है, क्योंकि आपको केवल इच्छा शक्ति ? पर काम करना है। महान इच्छा शक्ति की मदद से आप महान कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। अगर आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख लेते हैं तो फिर आपको सफलता प्राप्त करने से कोई भी नहीं रोक सकता है।

तनावग्रसित

ये लोग अपनी दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं। यदि आप यहां हैं, तो आपके पास एक उपलब्धि है। यदि आप एक तनावग्रसित कर्मी हैं तो जितना जोर से आप गिरोगे, उतनी ही तेजी से बाउंस बैक करोगे! पर तनावग्रसित लोग बिना सोचे-समझे काम करते हैं जिससे उनको हार्ड वर्क करना पड़ता है और वे स्मार्ट वर्क करने से चूक जाते हैं। वे कोशिश तो बहुत करते हैं, पर सही दिशा में कोशिश नहीं कर पाते।

मास्टर

यदि आप सफलता पाने के लिए पुरजोर कोशिश करते हैं और हर दरवाजे पर दस्तक देते हैं तो आप मास्टर की श्रेणी में आते हैं। जब एक मास्टर को विफलता मिलती है , वे तुरंत बाउंस बैक नहीं करते हैं। आश्चर्यचकित? इसका कारण यह है कि जब मास्टर्स को झटका लगता है तो वे एक कदम वापस लेते हैं और फिर बाउंस बैक करते हैं! यह एक खास गुण होता है।