हालांकि, जब आप किसी से मिलें, भले ही वह ऑफिस में ही क्यों न हो, तब उसका सम्मान जीतने से ज्यादा उसका भरोसा जीतने को अहमियत दें। जब तक सामने वाला शख्स आप पर भरोसा नहीं करेगा, तब तक आप उसे प्रभावित नहीं कर सकेंगे और न ही आपका रिश्ता दूर तक जा सकेगा। भरोसा ही आपको दूसरों का सम्मान भी दिलवाएगा और रिश्ते को मजबूत भी करेगा।