
आज की जिंदगी में काम इतने ज्यादा हैं कि सोने के लिए वक्त नहीं है लेकिन सोने जाने से पहले दुनिया के सफल लोग कुछ जरूरी काम करना कभी नहीं भूलते। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार सब काम पूरे करने के लिए 24 घंटे भी कम लगते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग अपनी नींद से समझौता करते हैं। एक शोध के मुताबिक, वयस्कों को हर रात करीब 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इस बात से दुनिया के सफलतम लोग भी इत्तेफाक रखते हैं। फोन बंद कर देती हैं शेरिल सैंडबर्ग फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग रोज रात को सोने जाने से पहले अपना फोन स्विच ऑफ करना नहीं भूलतीं। वह ऐसा इसलिए करती हैं, ताकि वह रात को डिस्टर्ब न हों। एक घंटा पढ़ते हैं बिल गेट्स दुनिया के सफलतम एंटरप्रेन्योर्स में से एक माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स रात को सोने से पहले पढऩे के लिए समय जरूर निकालते हैं। वह रोज रात को सोने जाने से पहले करीब घंटाभर पढ़ते हैं। वह हर हफ्ते एक किताब पढ़ लेते हैं। उन्होंने उन किताबों की एक लिस्ट भी बना रखी है, जिन्हें वह पढऩा चाहते हैं।

हाथ धोते हैं स्टीफन किंग हॉरर और साइंस फिक्शन राइटर स्टीफन किंग रोज रात को सोने जाने से पहले ब्रश करते हैं और अपने हाथों को जरूर धोते हैं। टॉप हेडलाइन्स देखते हैं बराक ओबामा अमरीका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा रोज रात को सोने से पहले किताब पढ़ते हैं और टॉप हेडलाइन्स जरूर देखते हैं। वह मानते हैं कि सोने से पहले खुद को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। टु-डू-लिस्ट बनाते हैं अमेरिकन एक्सप्रेस के सीईओ और चेयरमैन केनेथ चेनॉल्ट रोज रात को सोने जाने से पहले अगले दिन के लिए टु-डू-लिस्ट बनाते हैं। इसमें वह ऐसी तीन चीजें लिखते हैं, जो वह अगले दिन करना चाहते हैं।

हॉट बाथ लेती हैं एरियाना हफिंग्टन द हफिंग्टन पोस्ट मीडिया ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ एरियाना हफिंग्टन 7-9 घंटे की नींद जरूर लेती हैं। सोने जाने से पहले वह अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बंद कर देती हैं, हॉट बाथ लेती हैं, किताब पढ़ती हैं। मेडिटेशन करती हैं ओपरा बिजनेस वुमन, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और टॉक शो की होस्ट ओपरा विनफ्रे दिन में दो बार मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालती हैं। इनमें से एक समय रात को सोने जाने से पहले का होता है। उनकी अपनी खुद की मेडिटेशन ऐप भी है।

कैफीन नहीं लेते एलन मस्क स्पेस एक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहले रोज डाइट कोक के 8 कैन्स और दो कप कॉफी पीते थे, जिनमें काफी कैफीन होता था। हालांकि, अब वह सोने जाने से करीब 6 घंटे पहले कैफीन वाली चीजें छोड़ देते हैं। अक्सर मसाज लेती हैं मशहूर अभिनेत्री और लाइफस्टाइल वेबसाइट गूप की संस्थापक ग्वाइनेथ पैल्ट्रो अच्छी नींद का ध्यान रखती हैं। वह रात को 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक फास्ट रखती हैं और स्ट्रेस कम करने के लिए रात को सोने से पहले मसाज लेती हैं।