13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करियर में चाहिए सफलता तो शुरुआत से हो अच्छी तैयारी

होसकता है कि आप पहली जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हों या आप मिड-लेवल मैनेजर हो सकते हैं जो किसी अन्य कंपनी या रोल के लिए अप्लाई कर रहे हों।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 17, 2017

job interview

job interview

होसकता है कि आप पहली जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हों या आप मिड-लेवल मैनेजर हो सकते हैं जो किसी अन्य कंपनी या रोल के लिए अप्लाई कर रहे हों। आपको जॉब इंटरव्यू के लिए जाते समय खास बातों का खयाल रखना होगा-

कंपनी की रिसर्च करें

सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और संस्थान की संस्कृति को समझने का प्रयास करें। आपको वेबसाइट पर ‘अबाउट अस’ में जाकर मिशन स्टेंटमेंट पढऩा चाहिए। अगर आप सही जानकारी जुटा लेते हैं तो आपके अंदर आत्मविश्वास आ जाता है और इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं।

जॉब डिस्क्रिप्शन को पढ़ें

कंपनियां जॉब के लिए सही क्वॉलीफिकेशन के साथ-साथ सही कल्चरल फिट वाला व्यक्ति खोजती हैं। जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढऩे से आपको पता लग सकता है कि आपसे क्या-क्या उम्मीदें की जा रही हैं। आपको आस-पास के लोगों से पता करना चाहिए कि उस रोल से क्या उम्मीद की जा रही है। इससे आपको इंटरव्यू में फायदा होगा।

मुश्किल सवाल सोचें

आपको हड़बड़ाहट से बचने के लिए उन मुश्किल सवालों के बारे में विचार करना चाहिए, जो इंटरव्यूअर्स आपसे पूछ सकते हैं। आपको इंटरव्यू के दौरान इस तरह नहीं दर्शाना चाहिए कि आपने बहुत ज्यादा प्रैक्टिस की है। कई बार इंटरव्यूअर आपकी बात को पहले भी किसी व्यक्ति से सुन चुका होता है। ऐसे में आपको कुछ यूनीक क्वॉलिटीज के बारे में बात करनी चाहिए, तभी सफलता मिल सकती है।

रेज्यूमे के साथ सिंक रहें

यदि आपने अपने रेज्यूमे में कुछ लिख रखा है और आप कुछ और बात बोल रहे हैं तो इंटरव्यूअर आपको रिजेक्ट कर सकता है। इसलिए आपको रेज्यूमे के साथ सिंक रहना चाहिए। रेज्यूमे को बेहद सावधानी के साथ अपने दिमाग में बैठा लेना चाहिए। रेज्यूमे से जुड़े सवालों का सही जवाब देना चाहिए।

अपने सवाल तैयार रखें

इंटरव्यू टू-वे स्ट्रीट की तरह होता है। इसलिए याद रखें कि रिक्रूटर जिस तरह से रोल के लिए आपको परखता है, उसी तरह से आपको भी संस्थान, ग्रुप, प्रोजेक्ट और रोल के बारे में ज्यादा से ज्यादा पता करने की कोशिश करनी चाहिए। आपको सैलेरी, लीव पॉलिसी, अटेंडेंस और घर से काम करने की नीति के अलावा भी इंटरव्यूअर से कुछ ठोस सवाल पूछने चाहिए। आपके सवाल इस तरह के होने चाहिए, जिनसे इंटरव्यूअर के पास मैसेज जाए कि आप नौकरी चाहते हैं।