
office
हर कंपनी प्रोफेशनल्स के लिए अपनी वर्क पॉलिसी में कुछ न कुछ छूट जरूर देती है, पर आपको भी एक अच्छा एम्प्लॉई बनने के लिए कुछ गोल्डन रूल्स का पालन करना चाहिए। इससे ऑफिस में आपकी अच्छी छवि बनती है और कॅरियर में सफलता मिलने के चांस भी बढऩे लगते हैं।
सही पहनावे पर ध्यान दें
कुछ कंपनियों में ड्रेस कोड लागू होता है, तो कुछ में ड्रेस कोड में छूट होती है। आपको वर्कप्लेस पर अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपके ऑफिस वियर्स प्रोफेशनल होने चाहिए। आपके पहनावे से कभी ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि आप लापरवाह किस्म के इंसान हैं। आपको माहौल के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करना चाहिए।
आई कॉन्टैक्ट बनाएं
अगर वर्कप्लेस पर कोई व्यक्ति आपसे बात कर रहा है और आप कम्प्यूटर या फोन में लगे हुए हैं तो यह उसका अनादर माना जाता है। जब कोई कलीग आपसे बात करे तो इधर-उधर देखने के बजाय उससे आई कॉन्टैक्ट बनाए रखना चाहिए। आई कॉन्टैक्ट रखने पर आप वर्कप्लेस पर कॉन्फिडेंट भी नजर आते हैं। इसलिए हमेशा सजग रहें।
भाषा का रखें खयाल
वर्कप्लेस पर आपको सही समय पर सही शब्दों और टोन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बात-बात में गुस्सा नहीं करना चाहिए और न ही चिल्लाना चाहिए। हर व्यक्ति से सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। आपकी बातों में हल्कापन नहीं होना चाहिए। आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। अगर आपकी भाषा खराब होगी तो छवि भी खराब हो जाएगी। आपको अपने जूनियर्स से भी सलीके से बात करनी चाहिए।
समय पर पहुंचें
आप हमेशा अपने वर्कप्लेस पर समय पर पहुंचें। मीटिंग और अप्वॉइंटमेंट में लेट होने की आदत को बदल दें। किसी व्यक्ति का समय खराब करना काफी गलत आदत होती है। आपको अपने समय की प्लानिंग इस तरह से करनी चाहिए कि दूसरे लोग आपका इंतजार न करते रहें। आपको टू-डू लिस्ट बनाकर उसे सही तरह फॉलो करना चाहिए, तभी सफलता मिल सकती है।
रेस्पॉन्सिव रहें
काम के दौरान कई बार आप जरूरी कॉल्स नहीं उठा पाते या ईमेल्स चेक नहीं कर पाते, पर समय मिलते ही आपको कलीग्स और बॉसेज के ईमेल्स और कॉल्स का जवाब देना चाहिए। अगर लोगों को सही समय पर जवाब नहीं देते हैं तो बाद में उन्हें इसका कारण जरूर बताना चाहिए। आपको लोगों से संपर्क बनाए रखना चाहिए।
Published on:
29 Dec 2017 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allवर्क एंड लाईफ
ट्रेंडिंग
