
friends
दोस्त बनाना एक कला है लेकिन यह मुश्किल बिल्कुल नहीं है। बस जरूरत अपने व्यक्तित्व में कुछ बदलाव करने की है। जीवन में दोस्त की अहमियत क्या है यह बताने की जरूरत शायद नहीं है लेकिन फिर भी देखा जाता है कि किसी के दोस्तों की फेहरिस्त लंबी है और किसी के हिस्से में अकेलापन है। ऐसा क्यों है, इसका मनन करके देखा जाए तो समझ आएगा कि कहीं न कहीं आपका व्यवहार इसकी वजह है। अगर आपके साथ भी वाकई ऐसा है तो अपने व्यवहार में कुछ सरलता और खुशमिजाजी को शामिल करके आप भी एक नहीं, कई दोस्त बना सकती हैं। याद रखें जीवन में सच्चे दोस्त हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं।
सुनें और दिलचस्पी दिखाएं
हमेशा अपनी बात करना और दूसरे की बात में रुचि न रखना दोस्ती को आगे बढऩे से रोकेगा। सामने वाले की बात दिलचस्पी के साथ सुनें और उसकी खूबियों को जानने की कोशिश करें। अगर वह हमेशा अपनी ही बात करता रहे तो वह शायद आपका अच्छा दोस्त न बन पाए लेकिन धैर्य रखते हुए उसे पूरा मौका दें। उसकी परेशानियों को समझें और उसके इस एटीट्यूड के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। उसे अच्छा लगेगा।
पॉजिटिव रहें
जीवन में संघर्ष सभी के हिस्से आता है लेकिन हर समय शिकायत करना और अपने आस-पास के लोगों और जीवन के प्रति निगेटिव सोच रखना आपको लोगों से दूर कर देगा। एक अच्छा दोस्त हमेशा आपकी बात सुनेगा इसलिए अपनी परेशानी के बारे में बात करना बंद न करें, बस अंदाज पॉजीटिव हो।
खुद से खुश रहें
आप जैसी भी हैं, अपने आप से खुश रहें, कमियां हो तो भी। इससे आप दूसरे से आत्मविश्वास के साथ मिल पाएंगी। खुद के साथ सख्ती बरतने वालों का लोग सम्मान नहीं करते। अपने भीतर छिपी अच्छाइयों, एक नर्म दिल और स्वभाव को देखें। खुश होने के लिए ये वजहें काफी हैं।
Published on:
28 Dec 2017 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरिलेशनशिप
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
