21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो आप सोचते हैं, वो आप प्राप्त कर सकते हैं

अगर आप जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले उस चीज को अपने विचारों में साकार करना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 03, 2017

achieve your goal

achieve your goal

अगर आप जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले उस चीज को अपने विचारों में साकार करना होगा। दुनिया में हर व्यक्ति कुछ न कुछ बड़ा करने के बारे में सोचता है, पर वह अपनी सोच पर कायम नहीं रह पाता। कुछ समय बाद ही वह घबरा जाता है। उसे लगता है कि उसके सपने साकार नहीं हो सकते या सपनों को पूरा करने लायक उसके पास संसाधन या शक्ति नहीं है। यह सच नहीं है। व्यक्ति जिस चीज के बारे में सोच सकता है, उसे प्राप्त भी कर सकता है। अगर आप अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं तो आपको उस चीज को खयालों में साकार करना होगा।

ब्रह्माण्ड से मांगें

ब्रह्माण्ड के लिए आकार मायने नहीं रखता है। हर आपके हर सपने को पूरा करने में मदद करता है। सपना छोटा या बड़ा हो सकता है, पर हर सपना पूरा होने लायक होता है। आपको ब्रह्माण्ड से मांग करनी चाहिए। इसे आप प्रार्थना की शक्ति के रूप में भी देख सकते हैं। आपकी आवाज कभी भी अनसुनी नहीं रहती है। पूरे यकीन के साथ ब्रह्माण्ड को सपनों को पूरा करने का आदेश दें।

प्राप्त करने लायक बनें

जब भी आप कुछ बड़ा मांगते हैं तो आपको खुद को उसे प्राप्त करने लायक बनाना चाहिए। इसका अर्थ है कि आप अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों से भर लें। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरे जोश के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए। आपको हर दुख को खुद से अलग कर देना चाहिए। आपको खुद को हर खुशी का हकदार समझना होगा।

हो एक बड़ा लक्ष्य

आपको अपने जीवन में एक बड़ा लक्ष्य तय करना चाहिए। आपका लक्ष्य पर्याप्त रूप से बड़ा होना चाहिए। बड़ा लक्ष्य आपको अंदर से चुनौती देता है। बड़ा लक्ष्य आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है। बड़ा लक्ष्य दुनिया को भी स्पष्ट रूप से नजर आता है। बड़ा लक्ष्य बदलाव का प्रतीक साबित होता है। बड़े लक्ष्य को पूरा करने का सफर रोमांच से भरा होता है। बड़े लक्ष्य को पूरा करते ही आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है।

धन्यवाद दें

जब आप खुशियों के लिए धन्यवाद देते हैं तो आप और भी ज्यादा खुशियों को आकर्षित करते हैं। धन्यवाद देने से आप पूरी दुनिया के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं और स्वार्थ की दीवारों को गिरा देते हैं। धन्यवाद देना चापलूसी करना नहीं है, न ही इसमें किसी का सम्मान कम होता है। धन्यवाद देने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो आपके सपने को आपके काफी करीब ला देती है।

सपने को महसूस करें

ज्यादातर लोग अपने सपनों में खोए रहते हैं, पर वे उन्हें महसूस नहीं कर पाते हैं। आपको अपने सपनों को महसूस करने का प्रयास करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अपना कमरा बंद करें और अपने सपनों की कार के बारे में विचार करें। आंखें बंद करके कार का दरवाजा खोलें। कार को चलाएं। कार की गति को महसूस करें। धीरे-धीरे ब्रह्माण्ड आपके सपने पूरे करने में आपकी मदद करने लगेगा।