21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैलेंट से मिल सकता है अच्छा रोजगार

अगर आप चाहते हैं कि आप जीवन में सफलता प्राप्त करें और आपको अच्छा रोजगार मिले तो आपको फ्रीलांसिंग के बारे में विचार करना चाहिए

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 23, 2017

talent

talent

आज के दौर में हर युवा एक अच्छी नौकरी की चाह में है। अगर आप चाहते हैं कि आप जीवन में सफलता प्राप्त करें और आपको अच्छा रोजगार मिले तो आपको फ्रीलांसिंग के बारे में विचार करना चाहिए। जानते हैं कि फ्रीलांसिंग के फील्ड में कैसे सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्कों पर मेहनत

जिस दिन दिमाग में फ्रीलॉन्सिंग में उतरने का खयाल आ जाए, उसी दिन से उस सर्विस के क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने शुरू कर दें। अधिक संभावना यही है कि आप अपने कार्यानुभव के आधार पर ही फ्रीलॉन्सिंग में उतरेंगे। ऐसे में जब तक किसी कंपनी में बतौर एंप्लॉई काम कर रहे हैं, लोगों पर अपने काम का अच्छा प्रभाव बनाने के लिए मेहनत करें। आपके काम से पहले ही वाकिफ होने पर लोग आपको फ्रीलॉन्सर के रूप में काम देने या दिलाने में झिझकेंगे नहीं। अगर संपर्क कमजोर होंगे तो काम नहीं मिल पाएगा। इसलिए प्रोफेशनल नेटवर्किंग पर मेहनत करते रहें।

चार्ज रखें कम

काम करवाने के लिए फ्रीलॉन्सर की ओर जाने की एक मुख्य वजह यह भी है कि उसके चार्जेज स्थापित कंपनियों की तुलना में काफी कम होते हैं और उससे काम करवाने में अन्य लागत भी नहीं आती। शुरुआत में काम हासिल करने के लिए चार्जेज को थोड़ा कम रखना पड़ सकता है। चार्ज इतने कम भी न रखें कि आपकी सेवा बिल्कुल मुफ्त ही लगने लगे।

खुद बनें ब्रांड

फ्रीलॉन्सिंग में भी ब्रांड का क्रेज बना रहता है। यदि आप किसी प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी सेवाओं से जुड़ा ही काम एक रेग्युलर एंप्लॉई की तरह कर चुके हैं, तो फ्रीलॉन्सिंग मार्केट में काम मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए कॅरियर की एकदम शुरुआत में ही फ्रीलॉन्सर बनने से बचें। आपको पहले किसी प्रतिष्ठित कंपनी से जुडक़र एक्सपीरियंस लेना चाहिए।

बनें एक्सपर्ट

फ्रीलॉन्सिंग में तभी जमा जा सकता है, जब आप कुछ अलग सर्विस देते हों। आपकी सर्विस में कई ऐसे फैक्टर्स हो सकते हैं, जो लोगों को जमी-जमाई कंपनी के पास जाने से रोककर आपकी ओर मोड़ सकते हैं। ये फैक्टर्स कम चार्ज, जल्दी काम, एक्स्ट्रा सलाह आदि कुछ भी हो सकते हैं। जिस भी फील्ड में फ्रीलॉन्सिंग करने जा रहे हंै, उसमें विशेषज्ञता हासिल करें ताकि परेशानी न आए।

जरूरी प्रोफेशनलिज्म

काम बेशक आप स्वतंत्र रूप से कर रहे हैं, लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं कि आप काम की जवाबदेही से भी स्वतंत्र हो गए। अपने काम में प्रोफेशनलिज्म बनाकर रखें और आपकी सेवा लेने वालों की ओर से दी गई काम की डेडलाइन का पालन करें। यदि आपकी ओर से डेडलाइन में हेर-फेर की जाती है, तो इसका असर सेवा लेने वाली कंपनी के पूरे वर्क-शेड्यूल पर पड़ सकता है।

बने रहें एक्टिव

फ्रीलॉन्सिंग में लंबी पारी खेलने के लिए जरूरी है कि आप सामाजिक रूप से एक्टिव रहें। फील्ड से जुड़े सेमिनार्स, ट्रेनिंग सेशन्स और अन्य आयोजनों में हिस्सा लेते रहें। इस तरह एक्टिव रहने से आप नए लोगों के संपर्क में भी आएंगे और अपने फील्ड से जुड़ी नई-नई चीजें सीख पाएंगे। कुछ काम आसानी से मिल जाने पर चीजों को आसान न मान बैठें। लगातार मेहनत करें।