27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में प्लांट में हुआ धमाका, 12 लोगों की मौत और 39 घायल

Blast In Indonesia: इंडोनेशिया में आज एक प्लांट में जोरदार धमाका हो गया है। इस धमाके में 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
explosion_in_indonesian_plant.jpg

Explosion in Indonesian plant

इंडोनेशिया (Indonesia) में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुलावेसी आइलैंड (Sulawesi Island) प्रांत में आज, रविवार, 24 दिसंबर को मोरोवाली निकल इंडस्ट्रियल पार्क (Morowali Nickel Industrial Park) में एक प्लांट में यह धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार यह धमाका लोकल समयानुसार करीब 5 बजकर 30 मिनट पर हुआ। धमाके के समय प्लांट में कई वर्कर्स मौजूद थे। यह धमाका धातु गलाने वाली भट्टी में हुआ था। लोकल मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी।


12 लोगों की मौत और 39 घायल

इंडोनेशिया में सुलावेसी आइलैंड प्रांत के मोरोवाली निकल इंडस्ट्रियल पार्क में एक प्लांट में हुए धमाके से 12 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं पर कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। सभी पीड़ित प्लांट में काम करने वाले वर्कर्स ही थे।


यह भी पढ़ें- अमेरिका ने की कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा, कार्रवाई का जताया भरोसा