28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमास के चंगुल में अभी भी 134 इज़रायली बंधक

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध में जहाँ बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है वहीं अभी भी कई इज़रायली बंधक हमास के चंगुल में हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Mar 2024, 1:17 PM IST

israeli_hostages.jpg

Hostages in Gaza

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की शुरुआत में हमास ने करीब 1,200 इज़रायली लोगों को मारने के साथ ही 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। बंधकों में दूसरे देशों के नागरिक भी थे। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर लगातार हमले कर रही हैं और इन हमलों की वजह से 31 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 76 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी घायल हो चुके हैं। इस युद्ध की वजह से लाखों फिलिस्तीनी विस्थापित हो चुके हैं और उन्हें खाने तक के लिए परेशानी हो रही है। हालांकि इतना कुछ करने के बावजूद इज़रायल अभी तक सभी बंधकों को आज़ाद नहीं करा पाया है।


हमास के चंगुल में अभी भी 134 इज़रायली बंधक

24 नवंबर से इज़रायल-हमास युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम लगा था। उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया था और हमास की तरफ से बंधकों की रिहाई भी की गई थी। इसके बदले इज़रायल ने फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था। हालांकि हमास ने ज़्यादातर दूसरे देशों के बंधकों को रिहा किया और सिर्फ नाम के इज़रायली बंधकों को आज़ाद किया। जानकारी के अनुसार अभी भी इज़रायल के 134 बंधक, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी हैं, हमास के चंगुल में हैं।


इज़रायल चाहता है बंधकों की आज़ादी, हमास है राज़ी पर रखी एक शर्त..

इज़रायली सेना ने गाज़ा में काफी तबाही मचाई है पर अपने बंधकों को आज़ाद नहीं करा पाई। इज़रायली हमलों में इज़रायल के ही तीन बंधकों की मौत भी हो चुकी है। हो सकता है इन हमलों में मारे गए लोगों में कुछ अन्य बंधक भी शामिल हो। पर अभी भी हमास के कब्ज़े में 134 इज़रायली बंधक हैं और इज़रायल इनकी रिहाई चाहता है। हमास भी इसके लिए राज़ी है पर एक शर्त के साथ। इज़रायली बंधकों की रिहाई के लिए हमास की शर्त है कि युद्ध पर विराम लगे। हालांकि इज़रायल इसके लिए राज़ी नहीं है। पर मध्यस्थ इसके लिए कोशिशों में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- मैक्वेरी आइलैंड पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 6.1 तीव्रता