13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैक्वेरी आइलैंड पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 6.1 तीव्रता

Macquarie Island Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज मैक्वेरी आइलैंड पर फिर भूकंप आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_logo.jpg

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, बुधवार, 6 मार्च को आए भूकंपों में मैक्वेरी आइलैंड (Macquarie Island) पर आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आधी रात बाद 1 बजकर 22 मिनट पर आया। राजनीतिक रूप से मैक्वेरी आइलैंड को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का हिस्सा माना जाता है।


कितनी रही मैक्वेरी आइलैंड पर आए भूकंप की गहराई?

मैक्वेरी आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ कोई भी नुकसान

मैक्वेरी आइलैंड पर न के बराबर लोग रहते हैं। आज आए इस भूकंप की वजह से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 31 हज़ार पार, 76,000 से ज़्यादा घायल