
Dead Palestinian death toll rising due to Israel attacks
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। हमास के इज़रायल पर हमलों से यह युद्ध शुरू हुआ था और शुरुआत में ही इसमें इज़रायल के करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और हमास ने 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद हमास से बदला लेते हुए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास के खिलाफ जवाबी हमलों में इज़रायल के 225 से ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं पर इस युद्ध में जितना नुकसान फिलिस्तीनियों को हो रहा है उतना इज़रायली सेना को नहीं। युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या पहुंची 31 हज़ार
इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 31 हज़ार पहुंच गई है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 30,631 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 421 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।
घायलों का आंकड़ा 76 हज़ार पार
इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 72,043 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,600 लोग घायल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के भेजे खाने को कचरे में फेंका गाज़ावासी ने, वीडियो हुआ वायरल
Published on:
06 Mar 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
