29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के भेजे खाने को कचरे में फेंका गाज़ावासी ने, वीडियो हुआ वायरल

Gazan Man Does Shocking Thing: गाज़ा के एक शख्स ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस शख्स का वीडियो भी वायरल हो गया है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 6 Mar 2024, 11:47 AM IST

gaza_man_throws_food_in_garbage.jpg

Gazan man throws food in garbage

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहे युद्ध की वजह से इज़रायल में शुरुआत में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था, पर जब से इज़रायली सेना ने हमास से बदला लेने की कार्रवाई शुरू की है तभी से फिलिस्तीनियों की ज़िंदगी काफी मुश्किल गई हैं। गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर इज़रायली हमलों की वजह से 30 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 76 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनी घायल हो चुके हैं। इस युद्ध की वजह से लाखों फिलिस्तीनी विस्थापित हो चुके हैं और उन्हें खाने तक के लिए परेशानी हो रही है। इसी बीच अमेरिका (United States Of America) ने गाज़ा में राहत सामग्री पहुंचाई। पर एक गाज़ावासी ने कुछ ऐसा किया जिससे सभी हैरान हो गए।


खाने को कचरे में फेंका

गाज़ावासी ने हाल ही में अमेरिका ने एक बार फिर गाज़ावासियों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई है। अमेरिका की एयर फोर्स ने पैराशूट के ज़रिए गाज़ा में राहत सामग्री पहुंचाई। इसमें खाने के साथ ही कुछ अन्य ज़रूरी चीज़ें जैसे दवाइयाँ भी थी। खाने के लिए लोगों में भगदड़ भी मच गई थी। पर एक गाज़ावासी को खाना मिलने के बाद भी उसने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं होगी। इस शख्स ने अमेरिका के भेजे खाने को कचरे में फेंक दिया।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इस गाज़ावासी के अमेरिका द्वारा भेजे खाने को कचरे में फेंकने का वीडियो वायरल हो गया है। इसे देखकर लोग हैरान भी हैं। कई लोग इस शख्स की इस हरकत को गलत भी बता रहे हैं।

इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- फ्रांस का ऐतिहासिक कदम, बना गर्भपात को संवैधानिक अधिकार घोषित करने वाला पहला देश

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग