रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को एडमॉन्टन में 6 जगहों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिफ्तार किया। इनकी पहचान जशनदीप कौर (19), गुरकरण सिंह (19), मानव हीर (19), परमिंदर सिंह (21) और दिवनूर अष्ट (19) और एक 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना धालीवाल गिरोह में लोगों की भर्ती करता था। इन लोगों के खिलाफ 54 मामले दर्ज हैं।