उधर, नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी से अपनी उम्मीदवारी के लिए आधिकारिक तौर पर नामांकन कर दिया है। इसके साथ ही कमला ने कहा, मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। वहीं, वॉल स्ट्रीट जनरल के एक पोल ने बताया है कि हैरिस के आने के बाद वे लगातार ट्रंप की मिल रही लीड को सीमित करती जा रही हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, एक समय बाइडन और ट्रंप के बीच समर्थन का अंतर 5 फीसदी से ज्यादा हो चुका था। लेकिन अब यह अंतराल सिमट कर 2 फीसदी रह गया है। जनरल के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार फिलहाल ट्रंप को 49 फीसदी और हैरिस को 47 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त था।