19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में नमाज से पहले मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत; हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

Islamic Center of San Diego Attack: अमेरिका के सैन डिएगो स्थित एक मस्जिद परिसर में नमाज से पहले हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 19, 2026

shooting before prayer San Diego mosque

अमेरिका में मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी (Photo-ANI)

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो स्थित एक मस्जिद परिसर में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद, दोनों हमलावरों ने पास की गली में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत इस्लामिल सेंटर ऑफ सैन डिएगो पहुंची। पुलिस ने कुछ समय के लिए इलाके में रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वॉल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के चार मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर के बाहर तीन लोगों के शव मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मस्जिद और पास के स्कूल में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के दौरान पास में काम कर रहे एक माली (लैंडस्केपर) पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

हमलावरों का कार में मिला शव

बाद में सड़क पर खड़ी एक कार में दो किशोरों के शव मिले। ये दोनों किशोर हमलावर थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है और किसी पुलिस अधिकारी ने गोली नहीं चलाई। मस्जिद के सुरक्षा गार्ड सहित कुल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

मस्जिद के इमाम ताहा हस्साने ने कहा कि परिसर में मौजूद सभी कर्मचारी, शिक्षक और बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली बताया और कहा कि यह किसी भी पूजा स्थल को निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय है।

ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस वारदात को भयानक घटना बताया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें शुरुआती जानकारी दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम को भी घटना की जानकारी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नमाज से पहले हुई फायरिंग

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वारदात को अंजाम नमाज से पहले दिया गया है। एजेंसी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे से पहले अचानक गोलियां चलीं। मस्जिद परिसर में नमाजियों और अंदर चल रहे स्कूल के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।