
यूएस-ईरान वॉर अपडेट: फोटो में अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप (सोर्स: ANI)
Mines in Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता है, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ब्लॉकेड की स्थिति बरकरार रखेगा। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि इसे हम ईरान पर दवाब बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि यह रास्ता तब ही खुलेगा, जब वे कोई समझौते पर आ जाएंगे। ट्रंप के इन दावों के बीच ईरान ने अमेरिका सहित दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। ईरान होर्मुज में और अधिक माइंस बिछाने जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हम यह रास्ता खोल देते हैं तो ईरान रोजाना इससे 500 मिलियन डॉलर तक कमा सकता है, जब तक ये मामला सुलझ नहीं जाता तब तक हम नहीं चाहते हैं कि उनकी माली हालत सही हो। उन्होंने ईंधन की कीमत बढ़ने के सवाल पर कहा कि मुझे मालूम है कि इसका प्रभाव दुनिया पर पड़ेगा, लेकिन यह थोड़े समय के लिए होगा।
ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर है। मुझे लगा था कि तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कीमतें उम्मीद से काफी अलग हैं। हमारे पास काफी समय है, मुझे इस मामले को सुलझाने की जल्दी नहीं है।
एक्सिओस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में अतिरिक्त नौसैनिक बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक पर चल रहे सैन्य टकराव में एक नए तनाव का संकेत है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने ये नई बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। इसके जवाब में, US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US नेवी को आदेश दिया है कि जो भी ईरानी नावें इस जलमार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पाई जाएं, उन्हें गोली मारकर उड़ा दिया जाए।
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले लिखी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद यह दूसरी बार है जब ईरान ने इस जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि US सेना ईरान की बारूदी सुरंगें बिछाने की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही है, लेकिन उसने यह नहीं बताया है कि कितनी नई बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं।
मध्य एशिया में संघर्ष को देखते हुए अमेरिका ने अपना सैन्य बेड़ा बढ़ा दिया है। USS जॉर्ज HW बुश कैरियर स्ट्राइक ग्रुप गुरुवार को US सेंट्रल कमांड क्षेत्र में पहुंच गया है। कुल तीन विमान वाहक युद्धपोत मिडिल ईस्ट में हैं। US नौसेना की बढ़ी हुई मौजूदगी से ईरान पर लगाई गई नाकेबंदी और मजबूत हो गई है। US अधिकारियों ने यह भी बताया कि नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में माइंस को हटाने में जुटी हुई है।
दुनिया का लगभग 20% समुद्री तेल होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुज़रता है, लेकिन बताया जा रहा है कि जब से यह टकराव बढ़ा है, तब से जहाज़ों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है।
Updated on:
24 Apr 2026 01:52 pm
Published on:
24 Apr 2026 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
