1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान संग युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा इस्तीफा, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने छोड़ा पद

Dan Driscoll resignation: अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने ट्रंप प्रशासन में इस्तीफा दिया, हेगसेथ से तनाव की खबरों के बीच यह तीसरा बड़ा इस्तीफा। जानें ट्रंप ने हेगसेथ की 2028 उम्मीदवारी पर क्या कहा।
2 min read
Google source verification
US Army Secretary Dan Driscoll

अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल (फोटो- IANS)

Army Secretary resignation: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन में बड़ा इस्तीफा हुआ है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डैन ड्रिस्कॉल का बीते कुछ समय से अमेरिकी युद्ध विभाग के सचिव पीट हेगसेथ के साथ तनाव की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल के इस्तीफे की वजह नहीं बताई है।

पीट हेगसेथ के नेतृत्व में अमेरिकी सेना में बड़ा फेरबदल

व्हाइट हाउस ने डैन ड्रिस्कॉल को लेकर कहा कि उन्होंने सेना में ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने, सैन्य तैयारियों और क्षमता को मजबूत करने तथा रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने की बातचीत में अहम भूमिका निभाई। बताया जाता है कि युद्ध सचिव पीट हेगसेथ के नेतृत्व में अमेरिकी सेना में ऊंचे पदों पर बड़ा फेरबदल जारी है। हेगसेथ ने अप्रैल में सेना के शीर्ष अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया था। इसके बाद जून में यूरोप और अफ्रीका में अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल क्रिस्टोफर डोनाह्यू भी अचानक पद से हट गए। अब डैन ड्रिस्कॉल का इस्तीफा ट्रंप प्रशासन में तीसरा बड़ा इस्तीफा है।

वेंस के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं डैन ड्रिस्कॉल

गौरतलब है कि डैन ड्रिस्कॉल इराक युद्ध में शामिल रहे हैं। वह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पूर्व सलाहकार भी रह चुके हैं। दोनों की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी के तौर पर उनकी नियुक्ति के समय उन्हें
बदलाव लाने वाला नेता बताया था।

पीट हेगसेथ की उम्मीदवारी पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने की चर्चाओं पर ट्रंप ने कहा कि यह विषय उठाना "बहुत जल्दबाजी" होगी। उन्होंने हेगसेथ के पेंटागन में किए गए काम की सराहना करते हुए कहा कि फिलहाल सबका ध्यान आगामी मध्यावधि चुनावों (midterms) पर होना चाहिए। ट्रंप ने हेगसेथ को "बहुत अच्छा इंसान" बताया और कहा कि रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारों की सूची अभी खुली है, और कई अनजान चेहरे भी आगे आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हेगसेथ फिलहाल पूरी तरह सेना और सैनिकों की भलाई पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान में हाल की अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों का ज़िक्र करते हुए इन्हें सफल बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले हेगसेथ ने NBC न्यूज़ की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया था, जिसमें दावा किया गया था कि वे 2028 की चुनावी तैयारी कर रहे हैं। हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर इसे "पूरी तरह झूठ" बताया और कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य रक्षा विभाग को मजबूत बनाना है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग