
Bomb blast in Pakistan (Representational Photo)
पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाका (Bomb Blast) होना काफी सामान्य बात है। आए दिन ही पाकिस्तान में कहीं न कहीं बम धमाकों के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर पाकिस्तान में सामने आया है। यह मामला बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत के किला अब्दुल्लाह (Killa Abdullah) जिले का है, जहाँ रविवार की शाम को बम धमाका हुआ। धमाका एक बाज़ार में हुआ, जिससे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। धमाके की वजह से कई दुकानें ध्वस्त हो गई और आग भी लग गई, जिस पर मशक्कत के बाद काबू में पाया गया।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्लाह जिले में रविवार को हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चारों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस बम धमाके में 20 लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं कुछ लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
यह भी पढ़ें- तारे के पास मिली जमी बर्फ, जगी धरती से बाहर जीवन होने की उम्मीदें
जिस बाजार में धमाका हुआ, वो पाकिस्तान की फ्रंटियर कॉर्प्स के ठिकाने की पिछली दीवार से लगा हुआ था। ऐसे में इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि जिसने भी बम धमाके की साजिश को अंजाम दिया, उसका असली निशाना पाकिस्तानी सेना थी।
बलूचिस्तान में विद्रोह थमने का नाम नहीं ले रहा। बलूच नेता लगातार पाकिस्तान की सरकार और सेना के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं और बलूचिस्तान को अलग देश बनाने की मान कर रहे हैं। बलूच नेता मीर यार बलूच तो प्रांत की आज़ादी का भी ऐलान कर चुका है और भारत समेत दुनियाभर के देशों से बलूचिस्तान को एक आज़ाद देश के तौर पर मान्यता देने की मांग कर रहा है। अन्य प्रमुख बलूच नेता भी लगातार अपनी आवाज़ उठा रहे हैं और इससे बलूचों का विद्रोह मज़बूत होता जा रहा है और पाकिस्तान की बलूचिस्तान पर पकड़ कमज़ोर होती जा रही है।
यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान की पाकिस्तान से आज़ादी की लड़ाई में इन नेताओं की अहम भूमिका, बन रहे हैं बलूचों की आवाज़
Updated on:
19 May 2025, 11:47 AM IST
Published on:
19 May 2025, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.