6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 90

ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश तो रूक गई है लेकिन इस वजह से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से जो हालात बिगड़े हैं वो अभी भी नहीं सुधरे हैं। साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification
Brazil floods and mudslides

Brazil floods and mudslides

ब्राज़ील (Brazil) में मौसम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। साउथ ब्राज़ील के राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी की बड़ी वजह बन गई। हालांकि अब बारिश तो रुक चुकी है, लेकिन इस वजह से राज्य में आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से जो हालात बिगड़े हैं वो अभी भी नहीं सुधरे हैं। इस वजह से राज्य में स्थिति काफी बिगड़ गई है। इतना ही नहीं, इस वजह से मरने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।

मरने वाले लोगों की संख्या हुई 90

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वाले लोगों की संख्या 90 पहुंच चुकी है। मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होने की भी आशंका जताई जा रही है।

दर्जनों लोग अभी भी हैं फंसे

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से दर्जनों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।

600 से ज़्यादा लोग घायल, 155,000 विस्थापित

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 600 से ज़्यादा हो गई है। साथ ही करीब 155,000 लोग इस वजह से अपना घर खो चुके हैं और विस्थापित हो चुके हैं।

करीब 130 लोग लापता

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से अभी भी करीब 130 लोग लापता हैं। जो लोग लापता हुए हैं उनकी तलाश जारी है।

करीब 4 लाख लोगों को हुआ नुकसान

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक करीब 4 लाख लोगों की प्रॉपर्टी जैसे घर, वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

लोगों के घरों में घुसा पानी, सड़कें हुई जलमग्न

रियो ग्रांडे डो सुल में कई शहरों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई शहरों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान की पार्टी 9 मई को पूरे पाकिस्तान में करेगी विरोध प्रदर्शन