17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के खिलाफ ईरान की मदद करने के लिए आगे आया चीन, अधिकारों की रक्षा करने को तैयार

Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में ईरान की मदद के लिए चीन उसके समर्थन में आया है। ईरान के अधिकारों की रक्षा करने के लिए चीन तैयार है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 16, 2026

Iran-China Flags

ईरान और चीन के राष्ट्र ध्वज (Representational Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच चल रही जंग में दोनों पक्ष ही झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। इस वजह से दोनों देशों के बीच डील पर सहमति नहीं बन पा रही है। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर भी ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अब ईरान की मदद के लिए चीन (China) उसके समर्थन में आया है।

ईरान के अधिकारों की रक्षा करने के लिए चीन तैयार

अमेरिका के खिलाफ ईरान के अधिकारों की रक्षा करने के लिए चीन तैयार है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) के बीज़िंग दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की और कहा है कि ईरान के साथ बातचीत और सहयोग को मज़बूत करने और ईरान के जायज़ अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए चीन पूरी तरह से तैयार है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच आज, बुधवार, 16 सितंबर को मुलाकात हुई।

मिडिल ईस्ट के सुरक्षा ढांचे की कमियाँ आईं सामने

चीन का कहना है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से मिडिल ईस्ट के मौजूदा सुरक्षा ढांचे की कमियाँ सामने आ गई हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें सुधार और इसे मज़बूत करने की ज़रूरत है।

ईरान और अमेरिका को दिया संदेश

अराघची से मुलाकात के दौरान चीन के विदेश मंत्री यी ने ईरान और अमेरिका को को समझदारी और संयम बरतने का संदेश दिया। यी ने कहा, "हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वो होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द फिर से खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। चीन नहीं चाहता कि क्षेत्रीय तनाव यमन और लाल सागर तक और ज़्यादा फैले।

बातचीत फिर से शुरू करनी ज़रूरी

यी ने अराघची से यह भी कहा कि ईरान और अमेरिका को अब तक बनी सहमति के आधार पर बातचीत की प्रक्रिया को फिर से शुरू करना चाहिए। उनके अनुसार दोनों देशों के बीच युद्ध के स्थायी अंत और शांति की स्थापना के लिए बातचीत काफी ज़रूरी है। इसी से युद्धविराम संभव है।