China : चीन ने दुनिया में जहाज निर्माण (shipbuilding industry) का सरताज बनने और वैश्विक समुद्री व सप्लाई चेन (maritime supply chains)पर हावी होने के लिए न केवल बौद्धिक संपदा की चोरी (intellectual property theft) की, बल्कि अनुचित नीतियों और कारोबारी आचरण (unfair trade practices) को अंजाम दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की करीब एक साल की जांच में खुलासा किया गया है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन (China)ने जहाज निर्माण और मैरीटाइम इंडस्ट्री में वैश्विक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया। इसके तहत अपने जहाज निर्माण और मैरीटाइम इंडस्ट्री को लाभ पहुंचाने के लिए सब्सिडी, विदेशी कंपनियों के लिए बाधाएं खड़ी करना, जबरन प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा की चोरी और श्रमिकों को कम वेतन जैसे कदमों का उपयोग किया गया।