20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Colombia Earthquake: भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची 319

Earthquake In Colombia: कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप की वजह से मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। इस विनाशकारी भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 319 पहुंच गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 20, 2026

Earthquake in Colombia

कोलंबिया में भूकंप से मचा हाहाकार (Photo - Washington Post)

कोलंबिया (Colombia) में 10 अगस्त को आए भूकंप (Earthquake) ने तबाही मचा दी। इस भूकंप की वजह से देश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सोमवार, 10 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट (लोकल समयानुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट) पर भूकंप सैन जोसे डेल पालमार (San José del Palmar) से 5 किलोमीटर साउथ में आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.4 रही। वहीँ इसकी गहराई 110 किलोमीटर रही। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता काफी ज़्यादा होने की वजह से गहराई ज़्यादा होने पर भी यह भूकंप काफी घातक रहा। भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ रही है।

मरने वालों की संख्या पहुंची 319

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 319 पहुंच गई है। देश की आपदा जोखिम प्रबंधन एजेंसी ने मृतकों के आंकड़े की पुष्टि की। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका अभी भी बनी हुई है।

घायलों की संख्या पहुंची 4,613

कोलंबिया में आए इस भूकंप की वजह से घायलों की संख्या बढ़कर 4,613 पहुंच गई है। कई लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है लेकिन अभी भी कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

260 लोग अभी भी लापता

भूकंप के बाद अभी भी 260 लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। ऐसे में लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है, जिससे जल्द से जल्द लापता लोगों की तलाश पूरी की जा सके। लापता लोगों के परिवारों ने अभी भी अपने करीबियों के मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। देश की आपदा जोखिम प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भूकंप की वजह से लगभग 277 इमारतें ढह गई हैं और करीब 30,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से हज़ारों लोग विस्थापित हो गए हैं। अभी भी इमारतों और घरों के मलबे को पूरी तरह हटाया नहीं जा सका है, लेकिन कोशिश जारी है। सिर्फ राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीम भी लगातार काम कर रही हैं।