3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कई देशों ने जताया दुःख, भेजे जा रहे हैं शोक संदेश

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुनिया भर के कई देशों से शोक संदेश आ रहे हैं। यूएसए, चीन, बांग्लादेश, ब्रिटेन, नेपाल जापान, दक्षिण कोरिया ने उनके निधन पर दुख जताया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 Aug 2018, 10:01 AM IST

atal bihari vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कई देशों ने जताया दुःख, भेजे जा रहे हैं शोक संदेश

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुनिया भर के कई देशों में मातम का माहौल है। दुनिया के कई देशों ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चीन, जापान, यूएसए, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, नेपाल और बांग्लादेश आदि देशों ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम 5 बजे एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर बाहर आते ही भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में शोक की लहर दौड़ गई। भारत सरकार ने उनके निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है।

दुनिया भर से आये शोक संदेश

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुनिया भर के कई देशों से शोक संदेश आ रहे हैं। यूएसए, चीन, बांग्लादेश, ब्रिटेन, नेपाल जापान, दक्षिण कोरिया ने उनके निधन पर दुख जताया है। इस बीच पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

अमरीका- भारत स्थित अमरीकी दूतावास ने अपने शोक संदेश में कहा हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में अमरीका के साथ मजबूत भागीदारी के प्रयासों को बल दिया। वहीं अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा हैं कि दुःख की इस घड़ी में अमरीका भारत के लोगों के साथ खड़ा हैं।

पाकिस्तान- पाकिस्तान के पीएम इन वेटिंग इमरान खान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इस महाद्वीप में सबसे बड़ी राजनीतिक शख्सियत थे। भारत-पाक रिश्तों को बेहतर से बेहतर करने की उनकी कोशिशों को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा हैं कि वह भारत और पकिस्तान के बीच मैत्री संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हरदम प्रायसरत रहे।

चीन- भारत में चीन के राजदूत लुयो झाओहुई ने ट्वीट किया हैं कि " आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से हमें गहरा दुख पहुंचा है।चीन और भारत के संबंधों को मजबूत करने में उनका अहम योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।"

चीनी राजदूत ने वाजपेयी के चीन की तीन पीढ़ियों के नेताओं से मुलाकात को व्यक्त करते हुए बताया कि 2003 में कैसे प्रधानमंत्री के रूप में अपनी चीन यात्रा के दौरान वाजपेयी ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अपने प्रयास किए थे।

बांग्लादेश- अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बांग्लादेश ने गहरा शोक जताया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह भारत के सच्चे सपूत थे। उनको सुशासन, क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए योगदान देने के लिए याद रखा जाएगा।

जापान- भारत में जापान के राजदूत हिरामत्सु ने कहा कि ऐसे महान नेता का निधन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जापानऔर एशिया समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी क्षति है। हिरामत्सु ने कहा,"जापान पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से बेहद दुखी हूं। वो हमारे समय के सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाले वैश्विक नेताओं में से एक थे।" उन्होंने भारत और जापान के संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके समय से ही जपान और भारत के रिश्ते उच्चस्तर पर पहुंचे हैं।

ब्रिटेन- भारत में ब्रिटेन के हाई कमिश्नर ने कहा कि " भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से हम बेहद दुखी हैं। हम उनको भारत समेत दुनिया भर के महान नेताओं में से याद किए जाएंगे। राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उनका ब्रिटेन में भी काफी सम्मान था।"

रूस- रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने अटल बिहारी वाजपेयी के मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि हम हिज एक्सीलेंसी की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। उनका नाम भारतीय राजनीतिके पूरे युग का एक अभिन्न अंग हैं । वह रूस के सच्चे हितैषी थे।"