3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बोलीं अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश को नई दिशा दी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक वाजपेयी जी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 17 Aug 2018, 9:55 AM IST

Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी

मिर्जापुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को बुलंदियों पर पहुचाया। अपना दल (एस) नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी (93) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश को एक नई दिशा दी है।

इसे भी पढ़ें

मदरसे में राष्ट्रगान गाने से रोकने वाले मौलवियों का हुआ ये हाल, दोबारा कोई ऐसी जुर्रत नहीं करेगा

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी जी को दो महीने पहले तबियत खराब होने पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एडमिट किया गया । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी लंबे समय से बीमार चल रहे थें। उन्होंने गुरूवार को एम्स में अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वाजपेयी जी के कार्यकाल में भारत ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने वाजपेयी जी से अपने पिता स्वर्गीय डॉ.सोनेलाल पटेल के अच्छे संबंधों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ थें, बल्कि एक प्रखर वक्ता व हृदय सम्राट कवि भी थें। वही अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य शआशीष सिंह पटेल ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि भारत के चहुमुंखी विकास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अतुलनीय योगदान है। आधुनिक भारत को विकास की बुलंदियों पर ले जाने में भी उनका अतुलनीय योगदान रहा है। वाजपेयी जी से जीवन के हर मोड़ पर हमें सीख मिलती है।बतादे कि आज एम्स में ईलाज के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि लंबी बीमारी के बाद मौत हो गयी। सुबह से ही उनकी स्थिति नाजुक थी। शाम को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस लिया।
By Suresh Singh