3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 मरदसा मौलवियों पर राजद्रोह का मुकदमा, एक गिरफ्तार, मदरसे में बच्चों को राष्ट्रगान गाने से रोका था

महराजगंज के कोल्हुई थानाक्षेमत्र के एक मदरसे का वीडियो हुआ था वायरल जिसमें मौलाना राष्ट्रगान गाने से रोक रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 16 Aug 2018, 6:05 PM IST

Madarsa Teacher Arrested

मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

महराजगंज. यूपी के महराजगंज जिले के एक इस्लामिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र गान गाने से मना करने वालों के खिलाफ अंततः कार्रवाई हो गई।स्कूल के तीन गैरजिम्मेदारों के खिलाफ संबंधित थाना कोल्हुई मे राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।इस बीच स्कूल मे राष्ट्र गान से मना करने वाले मदरसा शिक्षक मौलवियों के खिलाफ जिले के मुस्लिम संगठनो ने भी मोरचा खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें

नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

बता दें कि बुधवार को 15 अगस्त के दिन महराजगंज के कोल्हुई थानाक्षेत्र के बड़गो ग्राम स्थित काटा मलंगडीह के मदरसे का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें मदरसे में ध्वजारोहण के बाद वहां के शिक्षक मौलाना बच्चों को राष्ट्र गान गाने से रोक देते हैं। उनके इस बदम का वहां मौजूद एक शिक्षक विरोध भी करता है पर मौलाना नहीं मानते और बच्चों को कड़ी हिदायत देकर राष्ट्रगान गाने से रोक देते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया जा रहा था, जिसे बाद में सोशल मीडिया वासरल कर दिया गया। इसके वायरल होने के बाद तो हड़कम्प मच गय।

पुलिस हरकत में आ गयी और राष्ट्रगान का विरोध करने वाले तीनों मौलानाओं के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने राष्ट्रद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी मौलाना जुनैद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। जब कि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गयी है।


कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में स्थित अरबिया अहले सुन्नत तैबा गर्ल्स स्कूल में झंडा रोहण के बाद राष्ट्र गान नहीं हुआ। 15 अगस्त पर बच्चों को राष्ट्रगान गाने से रोक दिया गया था। इस मामले मे विभागीय मंत्री मोहिसनरजा के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। वहीं डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बीएसए को अलग से जांच का आदेश दिया है।
By Yashoda Srivastava