3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जश्न-ए-आजादी का लड्डू खाने से 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी

प्रशासन ने लड्डू के सेंपल को जांच के लिए भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Aug 2018, 5:49 PM IST

ghaziabad

जश्न-ए-आजादी का लड्डू खाने से 9 मासूमों की तबीयत बिगड़ी

गाजियाबाद. स्वतंत्रता दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्सों की तरह लोनी थाना बॉर्डर इलाके में स्थानीय लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक मिठाई की दुकान से लड्डू लाकर कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों और बच्चों में बांटा गया। लेकिन जैसे ही लोगों ने उन लड्डुओं को खाया तो सभी की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई । गनीमत ये रही कि कुछ लोगों लड्डू खाते ही तत्काल उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद लड्डुओं में कुछ मिलावट होने की आसंका को देखते हुए उन लड्डुओं को बाकी के लोगों को नहीं बांटा गया। अगर लड्डू का असर देर से दिखना शुरू होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान लड्डू के खाने से करीब 9 लोग हालत बिगड़ चुकी थी, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर यह बात जब प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची तो पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए ।

यह भी पढ़ें- इस्लामिक शिक्षा केन्द्र दारुल उलूम देवबंद में जब फहराया गया तिरंगा तो दिखा ऐसा नजारा कि चौंक गए लोग

हालांकि, जिस दुकान से लड्डू खरीदे गए थे, वह भगत जी स्वीट्स के नाम से दुकान है। उसके मालिक का साफ तौर पर कहना है कि जो लड्डू दिए गए थे, उनकी जांच कराई जा सकती है। दुकानकार के मुताबिक जो लड्डू उन्होंने दिया था, वह बिल्कुल ठीक हैं। उसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं थी ।

यह भी पढ़ेंः इस मुस्लिम नेता को देश से था इतना प्यार कि रोकने पर पूरे परिवार को पाक में ही छोड़कर आ गए थे भारत

उधर लड्डू खाने के बाद बीमार होकर अस्पताल में पड़े लोगों का कहना है कि लड्डू खाते ही उनकी सेहत बिगड़ गई। इन लोगों का आरोप है कि लड्डुओं में कुछ मिलावट होने का जब शक हुआ तो उन्होंने अन्य लोगों को भी बताना शुरू किया । लेकिन तब तक 9 लोग लड्डू खा चुके थे । इस बीच लड्डू खाने वालों की तबीयत अचानक ही बिगड़ने शुरू हो गई। फिलहाल 9 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उधर इस पूरे मामले में फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉक्टर राजेश अग्रहरि ने बताया कि जैसे ही विभाग को इसकी सूचना मिली तो एक टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जिस दुकान से लोगों ने लड्डू खरीदे गए थे, उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाई की जाएगी।