3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस पर इनका हुआ सम्मान, देखें वीडियो

मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 16 Aug 2018, 5:11 PM IST

Independence Day Celebration

Independence Day Celebration

छिंदवाडा. स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण होते ही पुलिस परेड ग्राउण्ड ‘जन-गण-मन अधिनायक जय हो’ की गूंज से गुजांयमान हो उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया तथा नील गगन में उल्लास के प्रतीक गुब्बारे छोडे ।
समारोह में हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत की गई तथा कलापथक दल द्वारा म.प्र. गान का गायन किया गया । मुख्य अतिथि ने खुली जीप में कलेक्टर वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह तथा परेड कमांडर पूर्ति तिवारी के साथ परेड का निरीक्षण किया। गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रुपचंद राय तथा शहीद अमित ठेंगे के पिता मधुकरराव ठेंगे एवं माता लता ठेंगे, शहीद सैनिक लालमन की विधवा पत्नी ललतीबाई और ग्राम खुलसान के शहीद स्व. कृष्णकुमार राठौर के माता-पिता का पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया । साथ ही लोकतंत्र सेनानियों का भी अभिनंदन किया । समारोह में राजस्व, पुलिस, वन, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को भी नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये हुए पुरस्कृत

मुख्य अतिथि ने समारोह में परेड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यायाम प्रदर्शन और सर्वोत्कृष्ट कार्यो के लिये अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम में परेड के लिये 6 समूहों में सशस्त्र बल में आठवी बटालियन एस.ए.एफ., एन.सी.सी. में सीनियर डिवीजन बालक और बालिका, गाईडस् में श्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम, रेडक्रास में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस एवं नगर रक्षा समिति और शौर्या दल में नगर रक्षा समिति छिंदवाडा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया । बेस्ट परेड में बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार परेड कमांडर एवं रक्षित निरीक्षक पूर्ति तिवारी और बेस्ट बैंड मास्टर का पुरस्कार एस.ए.एफ. के बैंड मास्टर गंगाराम आतराम को प्रदान किया गया । इसी प्रकार व्यायाम प्रदर्शन में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल को प्रथम और विद्या भूमि पब्लिक स्कूल को व्दितीय पुरस्कार के साथ ही शील्ड और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर को प्रथम, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को द्वितीय तथा देहली पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार के साथ ही शील्ड और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।

इनकी रही उपस्थिति

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्षकांता ठाकुर, नगर निगम महापौर कांता सदारंग, विधायक चौधरी चन्द्रभान सिंह, डीआइजी डॉ. जीके पाठक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकार, स्कूली छात्र-छात्रायें और आम नागरिकगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ओ.पी.शर्मा. नरेन्द्र शक्रवार और वाणी शुक्ला ने किया ।