
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo - IANS)
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले 24 घंटे के अंदर इरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई का फैसला ले सकते हैं। इजराइल भी अटैक फिर से शुरू कर सकता है।
इजराइली चैनल 12 की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने चेतावनी दी है कि नया संघर्ष बहुत करीब है और इसके लिए तैयारी चल रही है। लड़ाई कुछ दिनों से लेकर कई हफ्तों तक चल सकती है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल मिलकर बड़े स्तर पर सैन्य तैयारी कर रहे हैं। इलाके में हजारों सैनिक तैनात किए गए हैं। दोनों देश इरान के परमाणु केंद्रों पर हमले समेत कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
यह सब इरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की कोशिश का हिस्सा लगता है। इजराइल लंबे समय से कहता रहा है कि इरान का न्यूक्लियर प्लांट उसके लिए खतरा है। अब लगता है कि ट्रंप प्रशासन इस बार ठोस कदम उठाने वाला है।
अगर अमेरिका-इजराइल ने इरान पर हमला किया तो पूरा इलाका आग की लपटों में घिर सकता है। इरान के पास मजबूत मिसाइलें हैं और वह अपने सहयोगी गुटों के जरिए जवाब दे सकता है। लेबनान, सीरिया और यमन जैसे इलाकों में भी तनाव बढ़ सकता है।
इजराइल में लोग पहले से ही तैयारियों में जुटे हैं। सरकारी स्तर पर बैठकें हो रही हैं और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
अमेरिका की तरफ से भी क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य ताकत भेजी जा रही है। दोनों देशों के बीच यह साझेदारी पुरानी है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर दिख रही है।
ट्रंप हमेशा से इरान पर सख्त रुख रखते रहे हैं। उनके पहले कार्यकाल में भी इरान के साथ तनाव बढ़ा था। अब दोबारा सत्ता में आने के बाद वे इरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोकना चाहते हैं। इजराइल इस फैसले का इंतजार कर रहा है क्योंकि उसके लिए इरान सबसे बड़ा खतरा माना जाता है।
बता दें कि ट्रंप एक दिन पहले 15 मई को चीन से वापस अमेरिका लौटे हैं। उनकी वापसी के तुरंत बाद ईरान पर अटैक करने का बड़ा अपडेट सामने आया है।
Published on:
16 May 2026 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
