13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- अमेरिका होर्मुज पर कब्जा कर लेगा, ट्रंप ने सुरक्षा निगरानी के बदले मांगा पैसा

Strait of Hormuz Security: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा संभालेगा और इसके बदले भुगतान मिलना चाहिए। वहीं ईरान ने अमेरिकी दखल पर चेतावनी देते हुए सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jul 13, 2026

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

US to Secure Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज पर कब्जा कर लेगा और उसकी सुरक्षा अपने हाथ में ले लेगा। ट्रंप ने कहा इसके बदले सहयोगी देशों से भुगतान भी लिया जाना चाहिए। ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी सैन्य दखल पर चेतावनी दी है। वहीं ईरान ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का भी दावा किया है।

ट्रंप बोले- अमेरिका बनेगा होर्मुज का संरक्षक

ट्रंप ने कहा कि हम होर्मुज को अपने नियंत्रण में रखेंगे और संभव है कि इसका संचालन भी करें। हम इस होर्मुज के संरक्षक बनेंगे। शायद हम खुद को गार्डियन एंजेल ऑफ द स्ट्रेट कहें। इसके बदले हमें काफी पैसा मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई की जानी चाहिए, क्योंकि दूसरे देश बहुत अमीर हैं। वे हमारे साथ हैं और हमसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि हम यह सब मुफ्त में करें।

ईरान समझौते पर भी ट्रंप का हमला

ईरान के साथ बातचीत पर ट्रंप ने कहा कि हमारी एक डील हुई थी। यह पक्की डील थी, लेकिन फिर उन्होंने इसे तोड़ दिया। वे हमेशा ऐसा ही करते हैं।इन लोगों के साथ हमारी 10 बार डील हो चुकी है, इसलिए अब हम उन पर कड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ईरान का दावा, अमेरिकी ठिकानों पर तीन चरणों में हमला

ईरान ने एक और बड़ा दावा किया है। ईरान की IRGC के मुताबिक उसने आई फॉर एन आई ऑपरेशन नाम से तीन चरणों में मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाया। ईरान का दावा है कि इस अभियान में जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ईरान की सरकारी नूर न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस अभियान में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, ईंधन टैंक और कुवैत के दो एयरबेस पर मौजूद रणनीतिक FPS रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया गया। एजेंसी ने एक ईरानी सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि पिछले 48 घंटे से नजर रखने के बाद इन ठिकानों को निशाना बनाया गया।