23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Donald Trump: खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर ट्रंप ने कर दिया धमाका, मार्केट कैप 800 करोड़ डॉलर के पार

Donald Trump Cryptocurrency: डोनाल्ड ट्रंप ने $TRUMP कॉइन जारी किया है। जिसके कुछ मिनटों बाद ही में मार्केट कैप में 300% का उछाल आ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 19 Jan 2025, 10:37 AM IST

Donald Trump launched $TRUMP meme Coin crypto currency market cap 8 billion dollars

Donald Trump launched $TRUMP meme Coin crypto currency

Donald Trump Cryptocurrency: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने से पहले ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में तहलका मचा दिया। उन्होंने $TRUMP मेमे कॉइन लॉन्च किया है। लॉन्च होने के तीन घंटे से भी कम समय में इसका मार्केट कैप 800 करोड़ डॉलर यानी करीब 69261.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डोनाल्ड ट्रंप का ये क्रिप्टो लॉन्च होने के कुछ ही मिनटों में यह 300%से अधिक उछल गया। कॉइन मार्केट के मुताबिक फिलहाल यह करीब 350 फीसदी से अधिक उछलकर 29.13 डॉलर के भाव पर पहुंच चुका है।

फिलहाल 20 करोड़ कॉइन उपलब्ध

नया क्रिप्टो कॉइन सोलाना नेटवर्क पर बना है। इस टोकन की अधिकतम सप्लाई 100 करोड़ होगी और अभी इसके 20 करोड़ कॉइन उपलब्ध हैं। शेष कॉइन तीन साल में चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे। ट्रंप ने इस कॉइन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों ट्रुथ सोशल और एक्स पर पेश किया और इसे अपना ऑफिशियल ट्रंप मेमे कहा। उन्होंने फॉलोअर्स को जल्द से जल्द टोकन लेने को कहा है क्योंकि 48 घंटे में विंडो बंद हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

ट्रंप कॉइन के लॉन्च ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। कुछ यूजर्स इस कदम को क्रिप्टोकरेंसी में एक साहसिक कदम मान रहे हैं तो कुछ ने इसकी वैधता पर सवाल उठाया है।

इस क्रिप्टो करेंसी को लॉन्च करने के साथ ही एक डिस्क्लेमर भी जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि ये सिक्का किसी इन्वेस्टमेंट या प्रतिभूति के लिए नहीं है, और ये राजनीतिक नहीं है। इसका किसी राजनीतिक अभियान, राजनीतिक कार्यालय या सरकारी एजेंसी से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं आलोचकों ने ट्रम्प पर राष्ट्रपति पद का लाभ उठाने का आरोप लगाया है।

लोगों का होगा शोषण

क्रिप्टो वेंचर कैपिटलिस्ट निक टोमैनो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "ट्रम्प के पास 80 प्रतिशत हिस्सेदारी होना और शपथग्रहण से कुछ घंटे पहले लॉन्च का समय तय करना, एक तरह का शोषण है और इससे कई लोगों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।"

ऐसे डिजिटल टोकनों को सट्टेबाजों के जरिए बाजार के शीर्ष पर बेचने से पहले वेल्यू बढ़ाने के लिए प्रचार का इस्तेमाल करना कुख्यात माना जाता है, जिससे देर से आने वालों को कीमत गिरने पर अपने नुकसान का सामना करना पड़ता है।

अमेरिका को क्रिप्टो करेंसी की राजधानी बनाएंगे ट्रंप

दूसरी तरफ क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को उम्मीद है कि ट्रम्प प्रशासन इस उद्योग को बढ़ावा देगा। निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के नियामकों ने धोखाधड़ी और धन शोधन के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए एक्सचेंजों पर मुकदमा करके क्रिप्टो कंपनियों पर नकेल कसी थी। ऐसे में ट्रम्प पहले क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंतित थे, लेकिन पिछले साल नैशविले में आयोजित बिटकॉइन सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि उनके वाशिंगटन लौटने पर अमेरिका पूरी धरती की क्रिप्टो राजधानी बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप पर यूक्रेनियों को भरोसा नहीं! रूस यूक्रेन युद्ध खत्म करने की क्षमता पर ही उठा दिए सवाल





बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग