
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)
Donald Trump on Strait of Hormuz: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को ईरान से जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल गलियारों में से एक को सुरक्षित करना है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'हम अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों सहित दुनिया भर के देशों पर एहसान करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अन्य देशों की इस मार्ग की सुरक्षा में कथित हिचकिचाहट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, 'यह अविश्वसनीय है कि उनमें यह काम स्वयं करने का साहस या इच्छाशक्ति नहीं है।'
ट्रंप ने उसी पोस्ट में मीडिया पर बरसते हुए पक्षपात का आरोप लगाया और दावा किया कि वे ईरान को गलत तरीके से 'जीतते हुए' दिखा रहे हैं। उन्होंने इन रिपोर्टों को ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम (टीडीएस) का नतीजा बताकर खारिज कर दिया और तर्क दिया कि ईरान वास्तव में 'बुरी तरह हार रहा है'।
उन्होंने दावा कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायु सेना खत्म हो चुकी है, उनके विमानरोधी उपकरण न के बराबर हैं, रडार बेकार हो चुका है, उनके मिसाइल और ड्रोन कारखाने मिसाइलों और ड्रोनों के साथ लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके लंबे समय से नेता अब हमारे बीच नहीं हैं।
अल्लाह का शुक्र है! उनके पास एकमात्र सहारा यह खतरा है कि कोई जहाज उनके समुद्री बारूदी सुरंगों में से किसी एक से टकरा सकता है, जो कि, संयोगवश, उनकी सभी 28 बारूदी सुरंगें गिराने वाली नावें भी समुद्र की तलहटी में पड़ी हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट साफ करने की प्रक्रिया शुरू करने के दावे के बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को 'एक्सियोस' को बताया कि अमेरिकी नौसेना के कई जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है। हालांकि, ईरानी सरकारी टीवी और एक पाकिस्तानी सूत्र ने इस बात से इनकार किया कि कोई भी अमेरिकी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा था।
ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि ईरानी सेना की तरफ से एक अमेरिकी सैन्य पोत को चेतावनी जारी की गई थी कि यदि वह होर्मुज स्ट्रेट पार करता है तो उस पर 30 मिनट के भीतर हमला किया जाएगा। इसके बात अमेरिकी नौसेना वापस लौट गई।
Updated on:
11 Apr 2026 08:56 pm
Published on:
11 Apr 2026 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
