18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों से मरने वालों की संख्या पहुंची 6,438, सरकार ने दिया अपडेट

Venezuela Double Earthquakes: वेनेज़ुएला में जून में आए डबल भूकंपों की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। सरकार ने इस बारे में अपडेट जारी किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 18, 2026

Earthquakes in Venezuela

वेनेज़ुएला में डबल भूकंप (Photo - Washington Post)

वेनेज़ुएला (Venezuela) में जून में आए डबल भूकंपों (Double Earthquakes) ने तबाही मचा दी थी। इन भूकंपों की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। भारतीय समयानुसार 25 जून (लोकल समयानुसार 24 जून) को 38 सेकंड्स के अंतराल में दो भूकंप आए। पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 थी और दूसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.5 थी। सरकार ने इन भूकंपों में मरने वालों के आंकड़े पर नया अपडेट दिया है।

मरने वालों की संख्या पहुंची 6,438

वेनेज़ुएला में आए डबल भूकंपों से मरने वालों की संख्या 6,438 पहुंच गई है। सरकार ने अपडेट देते हुए बताया कि यह आंकड़ा पिछले हफ्ते से 137 बढ़ गया है। वेनेज़ुएला की संसद के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज़ (Jorge Rodriguez) ने इस आंकड़े की पुष्टि की है।

बुलेटिन में क्या दी गई जानकारी?

सरकार द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया कि डबल भूकंपों से प्रभावित परिवारों को 335 घर सौंपे गए हैं और 59,109 इमारतों की जांच की गई है जिससे यह पता लगाया जा सके कि वो रहने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। जांच की गई इमारतों में से 34,680 रहने लायक पाई गईं, 13,733 को सीमित पहुंच वाली श्रेणी में रखा गया और 10,696 को ज़्यादा जोखिम वाली माना गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंपों की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में कई घर और इमारतें ध्वस्त हो गए और मलबे में बदल गए थे। देश की राजधानी काराकस (Caracas) में भी इन भूकंपों की काफी नुकसान हुआ था।

कब और कहाँ आए थे भूकंप?

वेनेज़ुएला में पहला भूकंप पहला लोकल समयानुसार 24 जून (भारतीय समयानुसार 25 जून) को सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इस भूकंप की गहराई 21.9 किलोमीटर रही। दूसरा भूकंप युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 रही। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। भूकंपों के बाद वेनेज़ुएला में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। इन भूकंपों का असर इतना ज़्यादा था कि वेनेज़ुएला के पड़ोसी देश कोलंबिया (Colombia) में भी झटके महसूस किए गए थे।