
दुनियाभर में हर दिन भूकंप (Earthquake) के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और। कहीं न कहीं, रोज़ ही भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज, शनिवार, 28 दिसंबर को आए भूकंपों में पाकिस्तान (Pakistan) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप पाकिस्तान के चमन (Chaman) शहर से 41 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 रही। भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 09 मिनट पर आया। पाकिस्तान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
पाकिस्तान में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
पाकिस्तान में आज आए भूकंप की वजह से धरती थर्रा उठी। इसका झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। ऐसे में लोगों की नींद उड़ गई और वो अपने-अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए। हालांकि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- रूस के अटैक से लेकर जीपीएस जैमिंग जैसे दावे, आखिर कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन?
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई और 17 दिसंबर को वानूआतू (Vanuatu) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सचिवालय में लगी भीषण आग, मंत्रालयों के दस्तावेज जलकर हुए खाक
Updated on:
28 Dec 2024, 11:50 AM IST
Published on:
28 Dec 2024, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.