
In Picture - Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua
दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा किसी से भी छिपा नहीं है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शनिवार, 16 सितंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर आया।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स में आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
यह भी पढ़ें- यूएई के नक्शे में PoK को भारत का हिस्सा बताने से नाराज़ हुआ पाकिस्तान, कही यह बात..
नहीं हुआ नुकसान
जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स में आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कुछ सेकंड्स के लिए झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन ने वैगनर ग्रुप को किया आतंकवादी संगठन घोषित
Published on:
16 Sept 2023 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
