
Earthquake in japan
दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर कई भूकंप आते हैं और इनमें इजाफा भी हो रहा है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, गुरुवार, 15 फरवरी को एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप वानूआतू (Vanuatu) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज आधी रात 12 बजकर 28 मिनट पर आया। वानूआतू में आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी की।
कितनी रही वानूआतू में आए भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार वानूआतू में आए इस भूकंप की गहराई 27.9 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
वानूआतू में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया, इसे बनते देखना चाहते हैं अमेरिका का अगला राष्ट्रपति....
Published on:
15 Feb 2024 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
