25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफ्रीका के साउथवेस्ट में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता

Earthquake In Southwest Of Africa: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ रहे मामलों के बीच आज अफ्रीका के साउथवेस्ट में आज भूकंप का मामला सामने आया।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_logo.jpg

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, मंगलवार, 3 दिसंबर को आए भूकंपों में अफ्रीका के साउथवेस्ट (Southwest Of Africa) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर अफ्रीका के साउथवेस्ट में भूकंप आया। इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

अफ्रीका के साउथवेस्ट में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

अफ्रीका के साउथवेस्ट में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी झटका महसूस हुआ। हालांकि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंतनीय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें- 20 साल से छींकों से परेशान था शख्स, डॉक्टर की जांच में निकला कुछ ऐसा कि उड़े होश