8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: रोमानिया में भूकंप, 4.1 रही तीव्रता

Earthquake: अब भूकंप उन जगहों पर भी आ रहे हैं, जो भूकंप को लेकर संवेदनशील नहीं है, इस घटना से अब वैज्ञानिकों में भी चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

Earthquake

Earthquake: पूरी दुनिया इन दिनों आए दिन भूकंप से परेशान और हैरान है। वैज्ञानिकों के लिए भी ये चिंता का विषय बन चुका है। ये चिंता तब से और बढ़ गई है, जब से जापान (Japan) में 9 तीव्रता के महाभूकंप का अलर्ट जारी किया हुआ है। हैरानी की बात ये है कि अब उन जगहों पर भी भूकंप आ रहे हैं, जो भूकंप को लेकर सक्रिय भी नहीं है। दरअसल रोमानिया (Earthquake in Romania) में स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। जब लोग सुबह उठकर अपने-अपने कामों में लग गए थे।

भूकंप सक्रिय नहीं, फिर भी ज़लज़ला

दरअसल रोमानिया भूकंप संवेदनशील क्षेत्र नहीं है, बावजूद इसके वहां पर भी अब भूकंप आ रहे हैं, ये अब वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सुबह आए इस भूकंप का केंद्र रोमानिया के ड्यूमिरेस्टी से 26 किमी दूर पश्चिम में जमीन से 80 किमी की गहराई में था।

रिंग ऑफ फायर जोन में भी नहीं रोमानिया

दरअसल भूकंप सक्रिय क्षेत्र रिंग ऑफ फायर जोन में ही सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। इन क्षेत्रों में इंडोनेशिया, न्यूज़ीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फ़िलीपींस, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चिली, कनाडा, ग्वाटेमाला, रूस आते हैं। वहीं हिमालयी क्षेत्र भी भूकंप को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील है।

ये भी पढ़ें- 30 सितंबर को भारत समेत इस देश में आया भीषण भूकंप, 31 हजार लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा घर जमींदोज

ये भी पढ़ें- 8 से 9 तीव्रता के महाभूकंप का अलर्ट, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ये भी पढ़ें- आने वाला है महाभूकंप, भारत समेत ये 8 देश तबाही की जद में