
Earthquake in Peru
दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। हर दिन दुनियाभर में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। पर कुछ मौके ऐसे भी होते हैं जब एक देश में एक दिन में ही एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही आज, शुक्रवार, 22 दिसंबर को जापान (Japan) में हुआ। जापान में आज अलग-अलग जगहों पर दो भूकंप आए। जापान में आज आए पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 और दूसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 रही। पहला भूकंप ओहारा (Ohara) से 48 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में भारतीय समयानुसार आज जल्द सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर आया। दूसरा भूकंप जापान के नोडा (Noda) से 37 किलोमीटर ईस्ट में भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर आया।
कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?
जापान में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई 16.1 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
जापान में आज आए दोनों भूकंपों से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- गिनी में तेल डिपो पर धमाके से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 23, घायलों की संख्या हुई 241
Published on:
22 Dec 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
