
दुनियाभर में ही तेज़ी से भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है और यह बात जगजाहिर है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। कई जगहों पर तो एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, गुरुवार, 16 मई पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में भी ऐसा ही हुआ। पापुआ न्यू गिनी में आज फिन्सचाफेन (फिन्सचाफेन) से 84 किलोमीटर साउथईस्ट में पहला भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर पहला भूकंप आया। दूसरा भूकंप पापुआ न्यू गिनी में रबौल (Rabaul) से 83 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार इस भूकंप का समय दोपहर 12 बजकर 01 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए दोनों भूकंपों की पुष्टि की।
भूकंपों की कितनी रही गहराई?
पापुआ न्यू गिनी में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और दूसूरे भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
पापुआ न्यू गिनी में आज आए दोनों भूकंपों से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दोनों ही भूकंपों से प्रभावित क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका ज़रुस महसूस हुआ। इस वजह से कई लोग अपने-अपने घरों से बाहर भी निकल भागे।
चिंता का विषय है भूकंप के मामलों में इजाफा
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें- जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होगी चुनावी डिबेट, इन दो दिन होगा आमना-सामना..
Updated on:
16 May 2024 01:21 pm
Published on:
16 May 2024 01:21 pm
