ईरान (Iran) के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी (Ebrahim Raisi) रविवार, 19 मई को पूर्वी अजरबैज़ान प्रांत में एक हेलीकॉप्टर क्रैश के शिकार हो गए। इस हादसे में रायसी की तो मौत हुई ही, साथ ही उनके साथ हेलीकॉप्टर में बैठे अन्य 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि हादसे के काफी देर बाद तक रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन चला, क्योंकि हेलीकॉप्टर का मलबा काफी देर तक नहीं मिल सका। लेकिन सभी को इस बात का अंदेशा था कि हेलीकॉप्टर क्रैश में कोई नहीं बचा और आज, सोमवार, 20 मई को हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने के साथ ही रायसी समेत सभी 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई। मृतकों के शव भी बरामद हो गए। कई लोग रायसी की मौत को एक साजिश बता रहे हैं और इन लोगों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो इज़रायल (Israel) पर इसका इल्जाम लगा रहे हैं। अब इज़रायल की तरफ से इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है।