Sunita Williams: 4 महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स फरवरी महीने में धरती पर वापस आने वाली हैं। इसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपना मिशन लॉन्च कर दिया है, जो सुनीता को धरती पर वापस लेकर आएगा। इस मिशन की खास बात ये है कि टेस्ला और स्पेसएक्स CEO एलन मस्क (Elon Musk) इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा हैं। क्योंकि एलन मस्क की वजह से ही सुनीता इस धरती पर वापस आएंगी। सुनीता को लाने वाले इस मिशन को लेकर NASA और एलन मस्क ने क्या प्लान बनाया है, ये हम आपको बता रहे हैं।