9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk के पिता अपनी बेटी से बना रहे थे शारीरिक संबंध, दो बच्चे होने के बाद हुआ खुलासा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एलन मस्क के पिता अपनी ही बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। इस खुलासा भी दो बच्चे होने के बाद हुआ है।

3 min read
Google source verification
Elon Musk Father Big Reveals Errol Musk Has Secret Child With Stepdaughter

Elon Musk Father Big Reveals Errol Musk Has Secret Child With Stepdaughter

दुनिया के सबसे अमीर शख्स आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, कभी ट्वीटर के साथ डील तो कभी राजनेताओं के साथ ही विवाद तो कभी परिवार को लेकर एलन मस्क चर्चा का केंद्र रहते हैं। एक बार फिर एलन मस्क को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एलन मस्क के पिता अपनी ही बेटी के साथ बीते कुछ वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहे थे। खास बात यह है कि, अपनी बेटी से ही उन्हें दो बच्चे भी हुए हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने दावा किया है कि उनका अपनी 35 वर्षीय सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट के साथ नाजायज संबंध है।

यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया है कि उनकी बेटी ने तीन वर्ष पहले उनके दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि यह बच्चा अनियोजित था।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में एलन मस्क के पिता ने ये खुलासा किया है। 76 वर्षीय एरोल मस्क ने बताया कि, उन्होंने तीन साल पहले 35 वर्षीय बेजुइडेनहाउट के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। हालांकि यह संबंध काफी सीक्रेट था।

यह भी पढ़ें - दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क बने जु़ड़वां बच्चों के पिता, जानिए कौन हैं उनकी पार्टनर

एलन मस्क समेत एरोल के कुल सात बच्चे
एरोल मस्क ने खुलासा करते हुए बताया कि सौतेली बेटी से संबंध के चलते उनके दो बच्चे हैं। पहला बेटा जिसका नाम इलियट रश है वो पांच साल का है।

उन्होंने बताया कि इलियट का जन्म 2017 में हुआ था। जबकि 2019 में बेजुइडेनहाउट ने उनके दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया है। दूसरी संतान एक लड़की है। इसके साथ ही एरोल मस्क एलन मस्क को मिलाकर कुल सात बच्चों के पिता हैं।


एरोल मस्क ने अपनी जिस बेटी के साथ शारीरिक संबंधों को लेकर खुलासा किया है उनका नाम जाना बेजुइडेनहौट है। जाना एरोल मस्क की दूसरी पत्नी हीड बेजुइडेनहौट की बेटी हैं।

एरोल मस्क ने साल 1979 में एलन मस्क की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं - एलन, किम्बल और टोस्का। पहली पत्नी से तलाक के बाद एरोल मस्क ने विधवा महिला हेडी बेजुइडेनहॉट से शादी की। हेडी के पहले से दो बच्चे थे, जिसमें जाना बेजुइडेनहॉट भी शामिल है। तब उसकी उम्र चार साल थी।

मस्क फैमिली को लगा झटका
ये कोई आसान बात नहीं थी, जब मस्क फैमिली को बता चला कि जाना अपने ही पिता एरोल के बच्चे की मां बनने वाली है पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि, ऐसा कुछ होगा।

एरोल और एलन के रिश्तों में आई खटास
पिता के सौतेली बेटी के साथ अवैध संबंधों के बारे में जब एलन मस्क को पता चला तो उनके और पिता के रिश्तों में खटास पैदा हो गई। यही वजह है कि Elon अपने पिता को पसंद नहीं करते।

एलन मस्क का बेटे ने भी चेंज कराया जेंडर
एलन मस्क भले ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, लेकिन परिवारिक तौर पर वे काफी चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उनकी लड़की के ट्रांसजेंडर होने की खबरें भी सामने आईं थी।

एलन मस्क की बेटी अपना जेंडर बदलकर लड़का बन चुका है। यही नहीं बीते दिनों उन्होंने अपना नाम बदलने की भी इच्छा जाहिर की थी। इसके साथ ही एलन मस्क से अलग होने की भी इच्छा बताई थी।

यह भी पढ़ें - डील रद्द करने पर ट्विटर ने किया केस, एलन पर समझौता तोड़ने पर लगाई आरोपों की झड़ी