19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के वर्जीनिया में घर में धमाका, 1 की मौत और 11 घायल

Virginia Explosion: अमेरिका के वर्जीनिया में शुक्रवार देर रात एक घर में धमाका हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
virginia_home_explosion.jpg

Explosion at Virginia home

अमेरिका (United States Of America) में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यह हादसा अमेरिकी राज्य वर्जीनिया (Virginia) के स्टर्लिंग (Sterling) में हुआ। दरअसल शुक्रवार की रात को स्टर्लिंग में एक घर में धमाका हो गया। धमाका इतना जोर का था कि घर के परखच्चे उड़ गए। इससे आस-पड़ोस में भी खलबली मच गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टर्लिंग, वॉशिंगटन (Washington) का एक सबअर्ब है।


1 की मौत और 11 घायल

वर्जीनिया के स्टर्लिंग में स्थित घर में हुए धमाके में 1 की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। मरने वाला शख्स फायर फाइटर था। वहीं घायलों में से 9 फायर फाइटर्स थे और 2 सामान्य नागरिक।


घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

धमाके से घर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गैस लीक की वजह से हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार वर्जीनिया के स्टर्लिंग में स्थित घर में गैस लीक की वजह से धमाका हुआ। घर में गैस लीक की समस्या के चलते ही स्टर्लिंग वॉलंटियर फायर कंपनी ने फायर इंजिन्स भेजे थे। जब फायर फाइटर्स घर में गैस लीक की जांच कर रहे थे, तभी अचनाक से धमाका हो गया। धमाके से घर के परखच्चे उड गए और फायर फाइटर्स अंदर ही फंस गए। फंसे फायर फाइटर्स को निकालने में भी समय लगा।

यह भी पढ़ें- नवलनी की मौत के पीछे पुतिन का हाथ? रूसी राष्ट्रपति पर लगा विरोधी के मर्डर का आरोप