19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में वैज्ञानिक ने भरी अदालत में मान ली गलती, Covid-19 से जुड़ी जानकारी छिपाने के मामले में बड़ा अपडेट

अमेरिका में फाउसी के पूर्व सलाहकार डेविड मोरेंस ने अदालत में कोविड-19 दस्तावेज छिपाने का अपराध स्वीकार किया। जानें क्या है पूरा विवाद
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 19, 2026

COVID-19 COVID Symptoms Andhra Pradesh COVID Kadapa COVID

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- ANI)

अमेरिका की अदालत में एक बड़े खुलासे ने फिर से Covid-19 से जुड़ी कहानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एंथनी फाउसी के पूर्व सलाहकार डेविड मोरेंस ने मंगलवार को कोर्ट में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उन पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी दस्तावेज छिपाने की साजिश रची थी। ये दस्तावेज कोविड-19 रिसर्च फंडिंग और महामारी से जुड़े थे। 78 साल के मोरेंस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज में फाउसी के अधीन सीनियर अधिकारी (वैज्ञानिक) थे।

मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट कोर्ट में मोरेंस ने साजिश का आरोप कबूल किया। अब नवंबर में सजा सुनाई जाएगी। उन्हें अधिकतम पांच साल की कैद हो सकती है। उनके वकील ने कहा कि मोरेंस ने अपनी गलती स्वीकार की है और आगे भी जिम्मेदारी लेंगे।

क्या था पूरा मामला?

मामला अप्रैल 2020 का है, जब एजेंसी को कोविड रिसर्च ग्रांट के बारे में जानकारी मांगने वाले सार्वजनिक अनुरोध आए। अभियोजन पक्ष का कहना है कि मोरेंस और कुछ अन्य लोगों ने इन अनुरोधों से बचने के लिए सरकारी ईमेल की जगह पर्सनल ईमेल का इस्तेमाल किया।

वे जानते थे कि फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन एक्ट के तहत ये संदेश मांगे जा सकते हैं। खास बात ये है कि ये सब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा एक बैट कोरोना वायरस रिसर्च ग्रांट रद्द करने के फैसले से जुड़ा था।

आरोप था कि कोविड वुहान लैब से लीक हुआ। उस लैब को उसी कंपनी से सब-अवॉर्ड मिला था जिसे ये ग्रांट मिला था। मोरेंस ने इस ग्रांट को वापस चालू कराने और लैब लीक वाली बात का विरोध करने का वादा किया था।

फाउसी भी पैनल के सामने पेश हुए थे

इससे पहले, इस मामले में फाउसी खुद सीनेट पैनल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने बार-बार अपना हक इस्तेमाल करते हुए जवाब देने से इनकार किया। रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल से उनका पुराना विवाद है। फाउसी ने पॉल पर आरोप लगाया कि वे उन्हें जेल भेजने की बेहूदा कोशिश कर रहे हैं।

कोविड की उत्पत्ति अभी भी विवादित

कोविड कहां से शुरू हुआ, ये अब भी बड़ा सवाल है। एफबीआई ने 2023 में कहा था कि वुहान लैब से लीक होने की संभावना ज्यादा है। चीन ने इसे पूरी तरह खारिज किया।

सीआईए ने भी हाल में लैब लीक की संभावना बताई, लेकिन कम विश्वास के साथ। कुछ अन्य अमेरिकी एजेंसियां प्राकृतिक तरीके से जानवर से फैलने की बात मानती हैं।