1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम तड़पता रहा, मां मदद की जगह मोबाइल में उलझी रही; दर्दनाक मौत के बाद फ्लोरिडा में केस दर्ज

Florida mother arrested: फ्लोरिडा में छह महीने के मासूम की मौत के मामले में उसकी मां तातियाना नॉर्मन गिरफ्तार हुई। आरोप है कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बावजूद उसने इलाज नहीं कराया और घंटों मोबाइल व सोशल मीडिया में व्यस्त रही।
2 min read
Google source verification
new born baby

अमेरिका के फ्लोरिडा में मां की लापरवाही से गई मासूम की जान (Representative Image- Patrika)

Florida baby death: बच्चे के लिए मां की गोद दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है, लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा से आई एक घटना ने इस भरोसे को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, यहां महज छह महीने के एक मासूम की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद उसने उसका इलाज नहीं कराया। इस दौरान वह कई घंटों तक मोबाइल पर सोशल मीडिया और इंटरनेट में उलझी रही। आरोपी महिला की पहचान तातियाना नॉर्मन के रूप में हुई है, जबकि मृत बच्चे का नाम जेरमायाह पीटर्स था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई

छह महीने के बच्चे के बेहोश होने की सूचना पुलिस को 29 जून की रात करीब 11:40 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। शुरुआत में तातियाना नॉर्मन ने पुलिस को बताया था कि उसका बच्चा बिस्तर से गिर गया था, लेकिन बाद में उसने अपना बयान बदल दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के शरीर पर ऐसी गंभीर चोटें थीं, जो केवल बिस्तर से गिरने से नहीं हो सकती थीं।

सच्चाई सामने आने के बाद नॉर्मन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि दिनभर बच्चे के साथ कई हादसे हुए थे। उसके अनुसार, सुबह उसके हाथ से बच्चा गिर गया था। बाद में पालना पलटने से भी वह फर्श पर गिर गया। वहीं, उसने पुलिस को बताया कि दोपहर में गुस्से में उसने बच्चे को काफी दूर से प्लेपेन में फेंक दिया था। इससे बच्चे के सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। जांचकर्ताओं का मानना है कि यही चोटें बच्चे की मौत का कारण बनीं।

हालत बिगड़ने पर भी डॉक्टर को नहीं किया फोन

इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि बच्चे की हालत लगातार बिगड़ने के बावजूद मां ने तुरंत डॉक्टर या आपातकालीन सेवा को फोन नहीं किया। पुलिस के मुताबिक, उसने इंटरनेट पर बच्चे के लक्षणों से जुड़े सवाल जरूर खोजे, लेकिन चिकित्सकीय मदद नहीं ली। इसके बजाय वह कई घंटों तक टिकटॉक, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अश्लील वेबसाइटों पर समय बिताती रही।

महिला पर गंभीर आपराधिक आरोप दर्ज

पुलिस पूछताछ में तातियाना नॉर्मन ने बताया कि वह डिप्रेशन, आत्महत्या के विचार, पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। हालांकि, पुलिस ने उसके खिलाफ बच्चे की मौत के मामले में गंभीर आपराधिक आरोप दर्ज किए हैं।