1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PoK में भड़की बगावत की आग, 50 नागरिकों की मौत के बाद इस्लामाबाद में भारी बवाल, घुटनों पर आई शहबाज सरकार

PoK Protest: PoK में भड़की बगावत की आग। सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 50 से ज्यादा नागरिकों की मौत के बाद इस्लामाबाद में भारी बवाल। घुटनों पर आई शहबाज सरकार। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Aug 01, 2026

Muzaffarabad violence, JAAC movement, Umar Nazir Kashmiri, Senator Mushtaq Khan

PoK में हिंसा और विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर उतरे हजारों लोग | फोटो सोर्स-X(@MrFirozKhan)

Rawalakot Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। पिछले तीन-चार दिनों से वहां जबरदस्त हिंसा और विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, जिसने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, PoK में सुरक्षा बलों की बर्बर कार्रवाई में अब तक 50 से ज्यादा आम नागरिकों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस खूनखराबे के खिलाफ अब खुद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी बगावत करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

'शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चलाईं गोलियां'

जम्मू-कश्मीर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रमुख सदस्य सरदार उमर नजीर कश्मीरी ने सरकार पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। रावलाकोट के डी-चौक पर धरना दे रहे उमर नजीर ने बताया कि मुजफ्फराबाद और रावलाकोट जैसे इलाकों में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने सीधे गोलियां चलाई। उन्होंने इसे 'बर्बर आतंकवाद' करार देते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे कश्मीर की जनता में भारी आक्रोश है।

इस्लामाबाद में ऐतिहासिक प्रदर्शन, घिरी शहबाज सरकार

PoK में लगी बगावत की यह आग अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक पहुंच चुकी है। 31 जुलाई को इस्लामाबाद के जी-10 मरकज इलाके में एक बहुत बड़ी रैली निकाली गई। पूर्व सीनेटर मुश्ताक खान के नेतृत्व में बुलाई गई इस रैली में हजारों की संख्या में कश्मीरी और पाकिस्तानी नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शहबाज सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला और PoK के लोगों के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।

JAAC ने जताया प्रदशर्नकारियों का आभार

इस बड़े समर्थन को लेकर जॉइंट पीपुल्स एक्शन कमेटी (JAAC) ने इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने वाले लोगों और पूर्व सीनेटर मुश्ताक खान का शुक्रिया अदा किया है। उमर नजीर कश्मीरी ने कहा कि यह एकजुटता ऐतिहासिक है। हम पूरी कोर कमेटी और कश्मीरी जनता की तरफ से उन सभी लोगों का आभार जताते हैं जो इस जुल्म के खिलाफ हमारे साथ खड़े हुए हैं। उम्मीद है कि आगे भी हमारी आवाज को इसी तरह मजबूती से उठाया जाएगा।

क्यों सुलग रहा है PoK?

आपको बता दें कि PoK में यह आंदोलन काफी समय से चल रहा है, जो अब हिंसक रूप ले चुका है। स्थानीय लोग भारी टैक्स, महंगाई, आटे-बिजली की किल्लत और मानवाधिकारों के हनन को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।